facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सरकार ने हटाया विंडफॉल टैक्स, ऑयल कंपनियों के लौटे अच्छे दिन! RIL के शेयरों ने भरा फर्राटा

Advertisement

सरकार के इस फैसले से रिलायंस (RIL) तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ONGC) और ऑयल इंडिया लिमिटेड (Oil India) जैसी तेल कंपनियों को बड़ी राहत मिली है।

Last Updated- December 02, 2024 | 4:35 PM IST
Government removed windfall tax, good days returned for oil companies! RIL shares soared सरकार ने हटाया विंडफॉल टैक्स, ऑयल कंपनियों के लौटे अच्छे दिन! RIL के शेयरों ने भरा फर्राटा

Govt scraps windfall tax: अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतों में गिरावट के बाद, भारत सरकार ने सोमवार को घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल (Crude Oil) और जेट ईंधन (ATF), डीजल (Diesel) और पेट्रोल (Petrol) के निर्यात पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स को खत्म कर दिया। सरकार के इस फैसले से रिलायंस (RIL) तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ONGC) और ऑयल इंडिया लिमिटेड (Oil India) जैसी तेल कंपनियों को बड़ी राहत मिली है। तेल कंपनियों के अच्छे दिन आने के आसान नजर आ रहे हैं।

ढाई साल बाद हटा विंडफॉल टैक्स, सरकार ने RIC भी लिया वापस

भारत सरकार ने आखिरकार ढाई साल के बाद विंडफॉल टैक्स को हटा लिया है। विंडफॉल टैक्स घरेलू कच्चे तेल के उत्पादन पर एक विशेष लेवी है, जिसे जुलाई 2022 में वैश्विक कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बाद पेश किया गया था, ताकि तेल रिफाइनरी कंपनियों के ‘अत्यधिक मुनाफे’ को नियंत्रित कर रेवेन्यू हासिल किया जा सके। इसके साथ ही, पेट्रोल और डीजल के निर्यात पर लगाया गया सड़क और बुनियादी ढांचा उपकर (RIC) भी वापस ले लिया गया है।

Also read: Kotak MF के दो NFO खुले, 100 रुपये से शुरू कर सकते हैं निवेश; किसे लगाना चाहिए पैसा

RIL और ONGC के शेयर चढ़ें, ऑयल इंडिया में गिरावट

BSE पर, आज RIL और ONGC के शेयर हरे निशान में रहे। हालांकि ऑयल इंडिया के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। रिलायंस के शेयरों में 1.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 1309.75 और ONGC के शेयर 0.33 प्रतिशत की तेजी के साथ 257.60 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुए। वहीं, दूसरी तरफ ऑयल इंडिया के शेयर 2.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 479.40 रुपये के भाव पर बंद हुए।

निफ्टी ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.31 प्रतिशत बढ़त के साथ बंद हुआ। इस इंडेक्स के 8 शेयरों में तेजी देखी गई, जबकि 7 में गिरावट आई।

सरकार ने विंडफॉल टैक्स लगाने के पहले वर्ष में शुल्क से लगभग 25,000 करोड़ रुपये, 2023-24 में 13,000 करोड़ रुपये और चालू वित्त वर्ष में 6,000 करोड़ रुपये जुटाए थे। विंडफॉल टैक्स की हर पखवाड़े (15 दिनों में) समीक्षा कर सरकार दरों में बदलाव करती थी। लेकिन अब घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल और ईंधन निर्यात दोनों पर ही शुल्क समाप्त कर दिया गया है।

(PTI के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - December 2, 2024 | 4:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement