facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

सरकारी प्रतिभूतियों और विदेशी मुद्रा लेन-देन में लगातार बढ़ोतरी, रुपये डेरिवेटिव्स और CCIL ने भी तोड़ा रिकॉर्ड

Advertisement

RBI द्वारा जारी रिपोर्ट में सरकारी प्रतिभूतियों, विदेशी मुद्रा और रुपये डेरिवेटिव्स में लेन-देन की संख्या और मूल्य में लगातार वृद्धि दर्ज की गई

Last Updated- October 23, 2025 | 9:43 PM IST
securities
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

सरकारी प्रतिभूतियों का बाजार वर्ष 2019 में 769 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर वर्ष 2024 में 1,812 लाख करोड़ तक पहुंच गया। लेन-देन की तादाद 2019 में 13.76 लाख से बढ़कर 2024 में 17.6 लाख हो गई।

वर्ष 2025 की पहली छमाही के दौरान कुल 994 करोड़ रुपये मूल्य के 9.85 लाख लेन-देन का निपटान किया गया। यह जानकारी  भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा गुरुवार को जारी पेमेंट सिस्टम रिपोर्ट में दी गई।

विदेशी मुद्रा क्लियरिंग संबंधी लेनदेन 2020 के 466 लाख करोड़ रुपये मूल्य के 16.6 लाख लेनदेन से बढ़कर 2024 में 885 लाख करोड़ रुपये मूल्य के 26.3 लाख लेनदेन तक जा पहुंचे। वर्ष 2025 की पहली छमाही में 682 लाख करोड़ रुपये मूल्य के 18.23 लाख लेनदेन हुए। रिपोर्ट के अनुसार, रुपये डेरिवेटिव्स बाज़ार ने वर्ष 2019 से लगातार वृद्धि का रुझान दिखाया है। वर्ष 2019 में केवल 7,213 लेन-देन 5.4 लाख करोड़ रुपये के मूल्य के साथ दर्ज किए गए थे, जो बढ़कर वर्ष 2024 में 83 लाख करोड़ रुपये मूल्य के 1.35 लाख लेन-देन तक पहुंच गए। यह गति वर्ष 2025 की पहली छमाही में भी बनी रही, जिसमें 58 लाख करोड़ रुपये मूल्य के 73, 225 लेनदेन किए गए।

हाल के वर्षों में सीसीआईएल लेनदेन में इजाफे का रुझान नजर आया है। लेनदेन की तादाद 2019 के 35 लाख से बढ़कर 2024 में 45 लाख हो गई जबकि लेनदेन का मूल्य इसी अवधि में 1.27 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 2.78 लाख करोड़ रुपये हो गया।

Advertisement
First Published - October 23, 2025 | 9:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement