facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

FY24 में सरकार पूरी नहीं कर पाएगी IDBI में हिस्सेदारी! जरूरी मानदंडों को पूरा करना अभी बाकी

Advertisement

बैंक के पास 11,520 करोड़ रुपये की विलंबित कर एसेट्स हैं। इसके अलावा मुंबई, पुणे और चेन्नई सहित विभिन्न शहरों में उसकी 129 संपत्तियां भी हैं।

Last Updated- November 17, 2023 | 9:02 AM IST
IDBI Bank

IDBI Bank में सरकार जो हिस्सेदारी की बिक्री करना चाह रही है वो इस साल यानी चालू वित्त वर्ष 2023-24 में शायद पूरी नहीं हो पाएगी। इस बारे में डिपार्टमेंट ऑफ इनवेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मॉनेटाइजेशन (DIPAM) के सचिव तुहिन कांत पांडेय ने एक कार्यक्रम में कहा कि यह रणनीतिक बिक्री कार्यक्रम अपनी राह पर है, लेकिन अभी रिजर्व बैंक के उपयुक्त एवं उचित मानदंड जैसे कुछ पहलुओं को पूरा करने की जरूरत है।

बता दें, पांडेय ने उद्योग मंडल फिक्की द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया जहां पर इस बिक्री को लेकर उन्होंने कहा, ‘हमें व्यावहारिक रूप से नहीं लगता कि मार्च 2024 से पहले हम आईडीबीआई बैंक की हिस्सेदारी बिक्री प्रक्रिया को पूरा कर पाएंगे।’

ये भी पढ़ें – असुर​क्षित कर्ज: RBI ने पर्सनल लोन, क्रेडिट कार्ड के लिए जोखिम भार बढ़ाया

बता दें, सरकार के पास IDBI Bank की 45 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी है। इसके अलावा भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के पास बैंक की 49.24 प्रतिशत हिस्सेदारी है। दोनों ने बैंक में संयुक्त रूप से 60.7 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है।

बैंक के पास 11,520 करोड़ रुपये की विलंबित कर एसेट्स हैं। इसके अलावा मुंबई, पुणे और चेन्नई सहित विभिन्न शहरों में उसकी 129 संपत्तियां भी हैं। बैंक की मुंबई में 68, पुणे में 20, चेन्नई में नौ और अहमदाबाद में सात संपत्तियां हैं। इसके अलावा कोलकाता में छह और दिल्ली तथा हैदराबाद में पांच-पांच संपत्तियां हैं।

ये भी पढ़ें – RBI की Axis Bank पर बड़ी कार्रवाई! ‘इस’ वजह से लगाया करीब 1 करोड़ रुपये का जुर्माना

 

 

Advertisement
First Published - November 17, 2023 | 9:02 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement