facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Goyal Salt IPO Listing: नमक कंपनी की धमाकेदार एंट्री, निवेशकों को मिला 242 फीसदी का लिस्टिंग गेन

Advertisement

आज NSE SME पर इसकी 130 रुपये के भाव पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 242 फीसदी का लिस्टिंग गेन मिला।

Last Updated- October 11, 2023 | 12:29 PM IST
Mobikwik IPO

Goyal Salt IPO Listing: कच्चा नमक बनाने और रिफाइन करने वाली कंपनी गोयल साल्ट के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर धमाकेदार एंट्री हुई। हालांकि 200 फीसदी से ज्यादा का लिस्टिंग गेन देने के बाद भी इसके शेयरों में तेजी टिकी नहीं और ये लिस्टिंग के बाद ही शेयर धड़ाम से नीचे आ गए।
आईपीओ के तहत 38 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 130 रुपये के भाव पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 242 फीसदी का लिस्टिंग गेन मिला।

लिस्टिंग के बाद शेयर लुढ़ककर 124 रुपये पर आ गए है यानी कि आईपीओ निवेशक 226 फीसदी मुनाफे में हैं। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 49.02 लाख नए शेयर जारी हुए हैं।

Goyal Salt IPO को कैसा मिला था रिस्पांस

गोयल साल्ट का 18.63 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 26 सितंबर-3 अक्टूबर के बीच खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 294.61 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

ये भी पढ़ें- IRM Energy IPO: 18 अक्टूबर को खुलेगा आईपीओ, जानें क्या है प्राइस बैंड

इसमें क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा 67.20 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 382.45 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 377.97 गुना भरा था।

ये भी पढ़ें- PayU IPO: फरवरी में आईपीओ लाने की तैयारी में PayU

Goyal Salt कंपनी के बारे में

कंपनी साल 2010 में बनी थी। कंपनी खाने वाले नमक के साथ-साथ इंडस्ट्रियल इस्तेमाल वाला नमक भी बनाती है। यह साबुन, डिटर्जेंट, केमिकल, कपड़ा और रंगाई, कांच, प्लास्टिक, रबर, पॉलिएस्टर और चमड़ा बनाने वाले इंडस्ट्रीज को नमक सप्लाई करती है।

 

Advertisement
First Published - October 11, 2023 | 12:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement