facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Hamps Bio के शेयर का शानदार डेब्यू, IPO प्राइस से 90% प्रीमियम पर हुए लिस्ट

Advertisement

लिस्टिंग के कुछ ही मिनटों बाद शेयरों में 5% की और बढ़ोतरी हुई और यह अपर सर्किट ₹101.74 प्रति शेयर पर पहुंच गया।

Last Updated- December 20, 2024 | 4:58 PM IST
Vikram Solar IPO

हैम्प्स बायो के शेयर ने आज बीएसई एसएमई पर मजबूत शुरुआत की। कंपनी के शेयर ₹96.90 प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुए, जो आईपीओ के ₹51 प्रति शेयर के अलॉटमेंट प्राइस से 90% ज्यादा है। लिस्टिंग के कुछ ही मिनटों बाद शेयरों में 5% की और बढ़ोतरी हुई और यह अपर सर्किट ₹101.74 प्रति शेयर पर पहुंच गया। इस दौरान करीब 2.8 लाख शेयरों की ट्रेडिंग हुई, जिसकी कुल कीमत ₹2.90 करोड़ रही। इसके बाद ट्रेडिंग रोक दी गई।

ग्रे मार्केट में पहले से दिखा था जोश

हैम्प्स बायो के शेयरों की ग्रे मार्केट में पहले से ही मजबूत मांग देखी जा रही थी। लिस्टिंग से पहले, ये शेयर ₹111 प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहे थे जो ₹60 (117.65%) का ग्रे मार्केट प्रीमियम दर्शाता है। हैम्प्स बायो का आईपीओ 13 दिसंबर से 17 दिसंबर 2024 तक खुला था। ₹51 प्रति शेयर के हिसाब से 12,20,000 इक्विटी शेयरों के इस इश्यू को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और यह 1,003.33 गुना ओवरसब्सक्राइब हुआ।

फंड का इस्तेमाल

कंपनी आईपीओ से मिले फंड का उपयोग एफएमसीजी डिवीजन के लिए प्लांट और मशीनरी खरीदने, ब्रांड की पहचान और जागरूकता बढ़ाने और सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों को पूरा करने में करेगी।

कंपनी का बिजनेस

हैम्प्स बायो फार्मास्युटिकल फॉर्मुलेशन प्रोडक्ट्स की मार्केटिंग और डिस्ट्रीब्यूशन में एक्टिव है। कंपनी की प्रोडक्ट रेंज में टैबलेट, सिरप, कैप्सूल, इंजेक्टेबल्स, तेल, जैल और पाउडर जैसे फार्मा प्रोडक्ट्स शामिल हैं। जिनका उपयोग दवाओं और न्यूट्रिशनल सप्लीमेंट्स के रूप में होता है। इसके अलावा, कंपनी फ्रोजन और फ्रीज-ड्राइड फलों, सब्जियों, हर्ब्स और फूलों का उत्पादन और सप्लाई भी करती है।

Advertisement
First Published - December 20, 2024 | 4:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement