facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

प्रीमियर एनर्जीज और पी एन गाडगिल ज्वैलर्स सहित 4 कंपनियों के IPO को हरी झंडी

Advertisement

इन चारों कंपनियों ने मार्च और अप्रैल के बीच आईपीओ के लिए दस्तावेजों का मसौदा दाखिल किया था। उन्हें सेबी ने 22-26 जुलाई के बीच ‘निष्कर्ष पत्र’ जारी किए।

Last Updated- July 30, 2024 | 10:01 PM IST
IPO

प्रीमियर एनर्जीज लिमिटेड और पी एन गाडगिल ज्वैलर्स सहित चार कंपनियों को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए बाजार नियामक सेबी से मंजूरी मिल गई है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, प्रारंभिक शेयर बिक्री के लिए नियामकीय मंजूरी पाने वाली कंपनियों में इकोस इंडिया मोबिलिटी एंड हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड और केआरएन हीट एक्सचेंजर एंड रेफ्रिजरेशन लिमिटेड भी शामिल हैं।

इन चारों कंपनियों ने मार्च और अप्रैल के बीच आईपीओ के लिए दस्तावेजों का मसौदा दाखिल किया था। उन्हें सेबी ने 22-26 जुलाई के बीच ‘निष्कर्ष पत्र’ जारी किए। निष्कर्ष पत्र का मतलब है कि संबंधित कंपनी अपना आईपीओ लाने की दिशा में आगे कदम बढ़ा सकती है। दस्तावेजों के मसौदे के मुताबिक, सौर सेल कंपनी प्रीमियर एनर्जीज के प्रस्तावित आईपीओ में 1,500 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों के नए निर्गम और प्रवर्तक एवं निवेशकों की ओर से 2.82 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है।

आभूषण खुदरा श्रृंखला पी एन गाडगिल ज्वैलर्स का 1,100 करोड़ रुपये का आईपीओ 850 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयरों के नए निर्गम और प्रवर्तक एसवीजी बिजनेस ट्रस्ट द्वारा 250 करोड़ रुपये के शेयरों के ओएफएस का संयोजन है।

परिवहन सेवाएं देने वाली इकोस (इंडिया) मोबिलिटी एंड हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड का आईपीओ पूरी तरह से प्रवर्तकों की तरफ से 1.8 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश पर आधारित होगा और इसमें नए शेयर नहीं जारी किए जाएंगे।

वहीं केआरएन हीट एक्सचेंजर के प्रस्तावित आईपीओ में 1.6 करोड़ इक्विटी शेयरों का नया निर्गम शामिल है। इस राशि का इस्तेमाल राजस्थान के नीमराना में एक नया विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने के लिए किया जाएगा। चारों कंपनियां आईपीओ के बाद बीएसई और एनएसई में सूचीबद्ध होंगी।

Advertisement
First Published - July 30, 2024 | 10:00 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement