facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जेफरीज की ‘BUY’ रेटिंग से GROWW का शेयर 12 फीसदी चढ़ा, निवेशकों में जबरदस्त उत्साह

Advertisement

जेफरीज ने 180 रुपये का कीमत लक्ष्य दिया है, जिससे इसमें मौजूदा स्तर से करीब 12 फीसदी की तेजी का संकेत मिलता है

Last Updated- December 19, 2025 | 9:37 PM IST
Grow
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने निवेश प्लेटफॉर्म ग्रो पर ‘खरीदें’ रेटिंग के साथ कवरेज शुरू किया है। इसके बाद शुक्रवार को ग्रो की कंपनी बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स (ग्रो) का शेयर 12 प्रतिशत चढ़ गया। रेटिंग में कंपनी की तेज वृद्धि और मजबूत कमाई की संभावना का जिक्र किया गया है। कंपनी का शेयर 17 रुपये या 11.8 प्रतिशत बढ़कर 161 रुपये पर बंद हुआ। बंद भाव के हिसाब से देश की सबसे बड़ी ब्रोकरेज फर्म का मूल्यांकन अब 99,426 करोड़ रुपये हो गया है। जेफरीज ने 180 रुपये का कीमत लक्ष्य दिया है, जिससे इसमें मौजूदा स्तर से करीब 12 फीसदी की तेजी का संकेत मिलता है। ग्रो का शेयर पहले ही अपने आईपीओ भाव से 61 फीसदी ऊपर चल रहा है।

जेफरीज को उम्मीद है कि ग्रो की प्रति शेयर आय वित्त वर्ष 2026 और वित्त वर्ष 2028 के बीच 35 फीसदी की सालाना दर से बढ़ेगी। इसके तीन मुख्य कारण हैं- कोर ब्रोकिंग बिजनेस में लगातार वृद्धि, मार्जिन ट्रेडिंग फैसिलिटी (एमटीएफ) और वेल्थ मैनेजमेंट जैसे नए राजस्व स्रोत में तेज बढ़ोतरी तथा वित्त वर्ष 2026 के स्तर से मार्जिन में लगभग 700 आधार अंक की तेजी।

Advertisement
First Published - December 19, 2025 | 9:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement