Dividend Stocks: स्टेनलेस स्टील, नॉन-अलॉय और अलॉय स्टील कास्टिंग बनाने और बेचने वाली कंपनी गुजरात इंट्रक्स लिमिटेड ने शेयरधारकों के लिए अच्छी खबर दी है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 75% का अंतरिम डिविडेंड घोषित कर दिया है। यानी हर 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयर पर 7.5 रुपये का डिविडेंड मिलेगा। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 19 मार्च 2026 को मीटिंग की थी, जिसमें यह फैसला लिया गया।
जो निवेशक इस डिविडेंड का फायदा उठाना चाहते हैं, उनके लिए कंपनी ने रिकॉर्ड डेट 25 मार्च 2026 (बुधवार) तय की गई है। मतलब उस तारीख को कंपनी के रिकॉर्ड में जिनके नाम होंगे, सिर्फ वही लोग इस 7.5 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड के हकदार होंगे। अगर आप शेयरधारक हैं तो इस तारीख से पहले अपने शेयर होल्डिंग को चेक कर लें।
Also Read: Upcoming IPOs This Week: अगले हफ्ते इन 7 कंपनियों में पैसा लगाने का मौका, लिस्टिंग भी होगी दमदार
कंपनी ने यह घोषणा SEBI के लिस्टिंग नियमों (रेगुलेशन 30 और अन्य लागू नियमों) के मुताबिक की है। इससे पहले 9 मार्च 2026 को स्टॉक एक्सचेंज को बोर्ड मीटिंग की जानकारी भी दे दी गई थी।
बीते शुक्रवार को BSE पर कंपनी के शेयर 1.58 फीसदी के उछाल के साथ 450.90 रुपये पर बंद हुए। कंपनी के शेयरों ने बीते एक महीने में 4.28 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर लंबे समय में कंपनी के प्रदर्शन की बात करें तो बीते एक साल, दो साल और पांच साल में कंपनी के 5.81फीसदी, 81.34 फीसदी और 350.45 फीसदी का रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप अभी 154.90 करोड़ रुपये है। कंपनी के शेयरों का 52-वीक हाई और 52-वीक लो क्रमश: 535.00 रुपये और 375.50 रुपये है।