facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे HDFC बैंक के शेयर, MSCI इंडेक्स में भार बढ़ने की उम्मीद

Advertisement

HDFC बैंक का शेयर 2.18 फीसदी की बढ़त के साथ 1,768.35 रुपये पर बंद हुआ। बैंक के एडीआर 4.48 फीसदी चढ़कर 66.97 डॉलर पर बंद हुए।

Last Updated- July 03, 2024 | 10:00 PM IST
म्युचुअल फंडों ने HDFC बैंक में खरीदे 46,000 करोड़ रुपये के शेयर, Mutual funds bought shares worth Rs 46,000 crore in HDFC Bank

एचडीएफसी बैंक के शेयर की कीमतें बुधवार को इस उम्मीद में सर्वोच्च स्तर पर बंद हुईं कि निजी क्षेत्र के बैंक का भार एमएससीआई इमर्जिंग मार्केट इंडेक्स में दोगुना हो जाएगा। इन उम्मीदों को तब बल मिला जब इस बैंक में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की हिस्सेदारी घटकर 55 फीसदी से नीचे चली गई। वैश्विक सूचकांक प्रदाता ने 55 फीसदी की सीमा रखी हुई है।

बैंक का शेयर 2.18 फीसदी की बढ़त के साथ 1,768.35 रुपये पर बंद हुआ। बैंक के एडीआर 4.48 फीसदी चढ़कर 66.97 डॉलर पर बंद हुए। बैंक के डिस्क्लोजर के मुताबिक जून 2024 तक विदेशी शेयरधारिता घटकर 54.83 फीसदी रह गई जो मार्च 2024 में 55.54 फीसदी रही थी।

मैक्वेरी रिसर्च की रिपोर्ट में बुधवार को कहा गया कि बैंक में एफपीआई की मौजूदा शेयरधारिता एमएससीआई के लिए भार 0.5 गुने से 1 गुने के रूप में समायोजित करने के लिए आवश्यक है और इस तरह से अगस्त में एचडीएफसी बैंक का एमएससीआई में भार दोगुना हो सकता है। एमएससीआई इंडिया में एचडीएफसी बैंक का भार 3.9 फीसदी है जो 7.8 फीसदी तक जा सकता है और इससे करीब 5.2 अरब डॉलर का पैसिव निवेश आकर्षित हो सकता है।

एचडीएफसी बैंक के शेयर की कीमतें 4 जून के बाद से 19 फीसदी बढ़ी हैं और इस तरह से लंबे समय तक कमजोर प्रदर्शन का सिलसिला थम गया। शेयर ने निफ्टी बैंक इंडेक्स और निफ्टी बेंचमार्क इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन किया है ।

अगस्त में एमएससीआई इंडेक्स में एचडीएफसी बैंक के भार में संशोधन तक विश्लेषकों को इस शेयर में तेजी की संभावना दिख रही है। आईआईएफएल ऑल्टरनेटिव रिसर्च के मुताबिक भार पर फैसला होने तक एचडीएफसी बैंक का शेयर 4 से 6 फीसदी तक चढ़ सकता है।

Advertisement
First Published - July 3, 2024 | 9:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement