facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MCap: टॉप 7 कंपनियों का मार्केट वैल्यू बढ़ा ₹74 हजार करोड़, HDFC बैंक ने मारी छलांग

Advertisement

HDFC बैंक की मार्केट वैल्यू में ₹30,106.28 करोड़ की वृद्धि हुई और यह ₹14,81,889.57 करोड़ तक पहुंच गई।

Last Updated- October 05, 2025 | 12:14 PM IST
Market Cap
Representative Image

Market Cap: बीते सप्ताह में भारतीय शेयर बाजार में तेजी के बीच टॉप-10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से सात की कुल मार्केट कैप (MCAP) में ₹74,573.63 करोड़ की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान HDFC बैंक सबसे बड़ा लाभार्थी रही।

बीते सप्ताह BSE का सेंसेक्स 780.71 अंकों या 0.97% बढ़ा, वहीं निफ्टी 239.55 अंकों या 0.97% की बढ़त के साथ बंद हुआ।

HDFC बैंक की मार्केट वैल्यू में ₹30,106.28 करोड़ की वृद्धि हुई और यह ₹14,81,889.57 करोड़ तक पहुंच गई। लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) की वैल्यू भी ₹20,587.87 करोड़ बढ़कर ₹5,72,507.17 करोड़ हो गई।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मार्केट कैप में ₹9,276.77 करोड़ की तेजी आई और यह ₹8,00,340.70 करोड़ पर बंद हुई। हिंदुस्तान यूनिलीवर की वैल्यू ₹7,859.38 करोड़ बढ़कर ₹5,97,806.50 करोड़ हो गई।

आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप में ₹3,108.17 करोड़ की बढ़ोतरी हुई और यह ₹9,75,115.85 करोड़ पर पहुंच गई। बजाज फाइनेंस की वैल्यू ₹2,893.45 करोड़ बढ़कर ₹6,15,808.18 करोड़ रही। TCS की मार्केट कैप में भी मामूली बढ़ोतरी हुई और यह ₹10,50,023.27 करोड़ हो गई।

वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केट कैप में ₹19,351.44 करोड़ की गिरावट आई और यह ₹18,45,084.98 करोड़ रह गई। भारती एयरटेल की वैल्यू ₹12,031.45 करोड़ घटकर ₹10,80,891.08 करोड़ और इंफोसिस की मार्केट कैप ₹850.32 करोड़ गिरकर ₹6,00,954.93 करोड़ पर बंद हुई।

इस क्रम में रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे अधिक मूल्यवान कंपनी बनी, उसके बाद HDFC बैंक, भारती एयरटेल, TCS, ICICI बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और LIC का स्थान रहा।

Advertisement
First Published - October 5, 2025 | 12:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement