facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

HDFC Life, LIC और SBI Life समेत Insurance Stocks में जोरदार तेजी, 100% FDI का बड़ा असर

Advertisement

वित्त मंत्री ने शनिवार को बजट में घोषणा की कि बीमा सेक्टर में एफडीआई (प्रत्यक्ष विदेशी निवेश) की सीमा को 74% से बढ़ाकर 100% किया जाएगा।

Last Updated- February 01, 2025 | 1:18 PM IST
ICICI Lombard

Insurance Stocks: शनिवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण के बाद बीमा कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। बीएसई पर स्टार हेल्थ, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ, एसबीआई लाइफ, एचडीएफसी लाइफ, मैक्स फाइनेंशियल, एलआईसी (LIC) और नीवा बुपा हेल्थ इंश्योरेंस के शेयर 7% तक चढ़े।

12:05 बजे तक ये सभी स्टॉक्स 1% से 4% की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि बीएसई सेंसेक्स में 0.23% की गिरावट देखी गई।

वित्त मंत्री ने शनिवार को घोषणा की कि बीमा सेक्टर में एफडीआई (प्रत्यक्ष विदेशी निवेश) की सीमा को 74% से बढ़ाकर 100% किया जाएगा। हालांकि यह बदलाव उन बीमा कंपनियों पर लागू होगा जो अपनी संपूर्ण प्रीमियम राशि भारत में निवेश करेंगी।

‘इंश्योरेंस फॉर ऑल’ का सपना 2047 तक पूरा होगा

सरकार का यह कदम बीमा क्षेत्र को और मजबूती देने के लिए उठाया गया है, जिसका उद्देश्य 2047 तक देश में ‘हर नागरिक के लिए बीमा’ (Insurance for All) का लक्ष्य पूरा करना है।

बीमा उद्योग में संभावनाएं बढ़ीं: एचडीएफसी लाइफ

एचडीएफसी लाइफ ने कहा कि भारत में लाइफ इंश्योरेंस सेक्टर अब सिर्फ बचत का माध्यम नहीं रहा, बल्कि रिटायरमेंट, सुरक्षा और लॉन्गटर्म निवेश के नए अवसर प्रदान कर रहा है। एचडीएफसी लाइफ के मुताबिक, बीमा उद्योग तेजी से बढ़ रहा है और इसे आर्थिक विकास, बढ़ते मध्यम वर्ग, इनोवेटिव प्रोडक्ट्स और बेहतर नीतियों का समर्थन मिल रहा है।

7.1% की रफ्तार से बढ़ेगा भारत का बीमा बाजार

स्विस री की एक स्टडी के अनुसार, भारत में कुल बीमा प्रीमियम अगले पांच सालों में 7.1% की दर से बढ़ेगा, जो ग्लोबल औसत (2.4%), उभरते बाजार (5.1%) और विकसित बाजार (1.7%) की तुलना में काफी अधिक है।

Advertisement
First Published - February 1, 2025 | 1:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement