facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

₹4,280 तक जा सकते हैं ये दो शेयर! HDFC सिक्योरिटीज ने बताई बड़ी वजह

Advertisement

BEML और IOB पर विनय रजानी की बुलिश राय, जानिए टारगेट और स्टॉप-लॉस

Last Updated- September 03, 2025 | 8:09 AM IST
Stocks to buy today

Stocks to Buy: HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल और डेरिवेटिव एनालिस्ट विनय रजानी का कहना है कि निफ्टी 5-डे DEMA (24613) के रेजिस्टेंस को क्लोजिंग बेसिस पर पार नहीं कर पाया। हालांकि, ऊपरी स्तरों से आई गिरावट का मतलब यह नहीं है कि तेजी पूरी तरह खत्म हो गई है। उनका मानना है कि अगर निफ्टी 24,400 के आसपास मजबूत सपोर्ट बनाए रखता है तो निचले स्तरों से फिर से खरीदारी देखने को मिल सकती है। वहीं, ऊपर की तरफ ट्रेंड बदलने का भरोसा तभी होगा जब निफ्टी 24,800 के ऊपर जाएगा।

Stocks to Buy – विनय रजानी की सलाह

BEML

करेंट मार्केट प्राइस (CMP): ₹4,078

टारगेट: ₹4,280

स्टॉप-लॉस: ₹3,840

विनय रजानी के अनुसार, BEML के शेयर ने हाल ही में 3800 के पास ट्रिपल बॉटम फॉर्मेशन बनाया और वहां से उछाल दिखाया। स्टॉक अभी 50, 100 और 200 DEMA से ऊपर ट्रेड कर रहा है, जो पोजिशनल अपट्रेंड का संकेत देता है। प्राइस के साथ वॉल्यूम में भी तेजी आई है। डेली चार्ट पर इंडिकेटर और ऑस्सीलेटर भी तेजी की ओर इशारा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: HSBC ने साझा किए भारतीय शेयर बाजार के 5 दम और 4 जो​खिम

IOB (Indian Overseas Bank)

करेंट मार्केट प्राइस (CMP): ₹39.98

टारगेट: ₹42.80

स्टॉप-लॉस: ₹38

रजानी का कहना है कि IOB के शेयर ने डेली चार्ट पर डाउनवर्ड स्लोपिंग ट्रेंडलाइन का ब्रेकआउट दिया है। इसके अलावा, यह स्टॉक पिछले 6 ट्रेडिंग सेशंस से चल रहे कंसोलिडेशन से भी बाहर निकला है। प्राइस के साथ वॉल्यूम में उछाल आया है और इंडिकेटर-ऑस्सीलेटर भी डेली चार्ट पर तेजी का संकेत दे रहे हैं।

डिस्क्लेमर: यह लेख HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल और डेरिवेटिव एनालिस्ट विनय रजानी की सलाह पर आधारित है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह लें।

Advertisement
First Published - September 3, 2025 | 8:09 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement