facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Nifty दबाव में, लेकिन इन 2 ETFs में दिख रहा मौका! ब्रोकरेज ने बताए टारगेट और स्टॉप-लॉस

Advertisement

निफ्टी दबाव में है, लेकिन निप्पॉन इंडिया सिल्वर बीज और हैंग सेंग बीज ईटीएफ में तेजी की उम्मीद; ब्रोकरेज ने बताए टारगेट और स्टॉप-लॉस

Last Updated- August 28, 2025 | 8:57 AM IST
ETFs

HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल और डेरिवेटिव एनालिस्ट विनय रजानी का कहना है कि सोमवार के कारोबार में निफ्टी ने कमजोर शुरुआत की और दिनभर दबाव में रहा। निफ्टी 68 अंक नीचे खुला और शुरुआती आधे घंटे में ही 20 और 50-डे डीईएमए सपोर्ट स्तर तोड़ दिए। बीच सेशन में थोड़ी रिकवरी हुई, लेकिन टिक नहीं सकी और निफ्टी फिर नीचे की ओर चला गया। अंत में निफ्टी 255 अंक यानी 1.02% की गिरावट के साथ 24,712 पर बंद हुआ।

रजानी का कहना है कि निफ्टी अब उस अपवर्ड गैप को भरने के करीब है, जो 24,673 और 24,852 के बीच बना था। अगर यह 24,673 के नीचे फिसलता है, तो अगला सपोर्ट 24,340 के पास हो सकता है। वहीं, ऊपर की ओर 24,900 का स्तर शॉर्ट-टर्म रेजिस्टेंस रहेगा।

कौन से ETF खरीदें?

1. निप्पॉन इंडिया सिल्वर ईटीएफ (SILVERBEES)

मौजूदा कीमत (CMP): ₹111.9

टारगेट प्राइस: ₹117

स्टॉप-लॉस: ₹108

विनय रजानी के मुताबिक, अमेरिकी सिल्वर कमोडिटी के दाम ने डेली चार्ट पर सिमेट्रिकल ट्रायंगल पैटर्न से ब्रेकआउट किया है। इसका प्राइमरी ट्रेंड तेजी का है और इसमें अच्छा मोमेंटम है। इस तेजी का फायदा उठाने के लिए निवेशक निप्पॉन इंडिया सिल्वर ईटीएफ खरीद सकते हैं।

2. निप्पॉन इंडिया ईटीएफ हैंग सेंग बीज

मौजूदा कीमत (CMP): ₹460.95

टारगेट प्राइस: ₹485

स्टॉप-लॉस: ₹445

हैंग सेंग इक्विटी इंडेक्स ने डेली चार्ट पर कप एंड हैंडल पैटर्न से ब्रेकआउट किया है। मौजूदा कैलेंडर ईयर में यह दुनिया के सबसे अच्छे प्रदर्शन करने वाले इंडेक्स में से एक रहा है। रजानी का कहना है कि इस पॉजिटिव ट्रेंड का फायदा उठाने के लिए निवेशक निप्पॉन इंडिया हैंग सेंग बीज ईटीएफ खरीद सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यह लेख HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल और डेरिवेटिव एनालिस्ट विनय रजानी की राय पर आधारित है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से मशविरा कर लें।

Advertisement
First Published - August 28, 2025 | 8:57 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement