facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Adani group के स्टॉक्स में 20% तक की भारी गिरावट; अदाणी ग्रीन, अदाणी एंटरप्राइजेज समेत कई शेयरों में लोअर सर्किट

गौतम अदाणी की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज में 15%, अदाणी विल्मर में 10% और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस में 20% का लोअर सर्किट लग गया है।

Last Updated- November 21, 2024 | 10:56 AM IST
Shares faced wrath due to new allegations against Adani

Adani Group Stocks: अदाणी ग्रुप के स्टॉक्स में गुरुवार (21 नवंबर) को कारोबार शुरू होते ही ताबड़तोड़ बिकवाली होने लगी। ग्रुप के सभी स्टॉक्स ताश के पत्तों की तरह बिखर गए। अदाणी ग्रीन, अदाणी पोर्ट, अदाणी इंटरप्राइजेज समेत अदाणी ग्रुप के कई स्टॉक्स में लोअर सर्किट लग गया।

दरअसल, अमेरिका में एक अदालत ने अरबपति बिजनेसमैन और अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी को रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के एक मामले में दोषी ठहराया है। इस खबर के बाद ग्रुप के स्टॉक्स में बड़े पैमाने पर बिकवाली देखी जा रही है।

Adani Stocks: 20% तक टूटे शेयर

गौतम अदाणी की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज में 15%, अदाणी विल्मर में 10% और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस में 20% का लोअर सर्किट लग गया है। वहीं, अदानी एनर्जी सॉल्यूशंस 18% से ज्यादा की गिरावट में है जबकि अदाणी पोर्ट्स में भी 10% का लोअर सर्किट लगा है।

इसके अलावा अदाणी पावर 14.01%, अदाणी टोटल गैस 14.79%, ACC 11.94%, अम्बुजा सीमेंट्स 15.65% और एनडीटीवी का शेयर 9.36% डाउन चला गया है।

गौतम अदाणी के खिलाफ क्या हैं आरोप ?

रायटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला सोलर एनर्जी सप्लाई का एक कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को रिश्वत देने से जुड़ा है। आरोप है कि गौतम अदाणी और उनके भतीजे सागर अदाणी समेत सात अन्य ने कॉन्ट्रैक्ट लेने के लिए लगभग 265 मिलियन डॉलर की रिश्वत देने पर सहमति जताई थी।

अधिकारियों को ये रिश्वत 2020 से 2024 के बीच दिए जाने का आरोप लगाया गया है। रिपोर्ट्स की माने तो इस सौदे से अदाणी ग्रुप को अगले 20 वर्षों में 2 बिलियन डॉलर का लाभ होने की उम्मीद थी।

इस मामले में अमेरिकी अदालत ने यह भी कहा कि अदाणी और अदाणी ग्रीन एनर्जी के एक अन्य कार्यकारी विनीत जैन ने ऋणदाताओं और निवेशकों को धोखे में रखकर कंपनी के लिए 3 अरब डॉलर से अधिक के ऋण और बांड जुटाए।

First Published - November 21, 2024 | 10:22 AM IST

संबंधित पोस्ट