facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दिसंबर के पहले पखवाड़े में FPI की बड़ी बिकवाली, IT और Financial शेयरों पर सबसे ज्यादा दबाव

Advertisement

दिसंबर के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार से ₹17,823 करोड़ निकाले, जिसमें IT और Financial सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली।

Last Updated- December 22, 2025 | 7:41 AM IST
FPI
Representative Image

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने दिसंबर के पहले पखवाड़े में भारतीय शेयर से 17,823 करोड़ रुपये निकाले। इनमें सबसे ज्यादा बिकवाली वित्तीय सेवा और सूचना प्रौद्योगिकी के शेयरों में हुई।

प्राइमइन्फोबेस डॉटकॉम के आंकड़ों से पता चलता है कि सबसे ज्यादा बिकवाली वित्तीय सेवा (फाइनैंशियल सर्विसेज) में हुई जो 6,516 करोड़ रुपये थी। इसके बाद आईटी में 3,331 करोड़ रुपये की निकासी हुई। सेवा खंड में एफपीआई 3,237 करोड़ रुपये के शुद्ध विक्रेता रहे और हेल्थकेयर (2,351 करोड़ रुपये) और पावर (2,118 करोड़ रुपये) ऐसे अन्य सेक्टर थे जिनमें भारी बिकवाली हुई। एफएमसीजी में 1,419 करोड़ रुपये की बिक्री हुई।

विश्लेषकों ने एफएमसीजी में बिक्री का कारण बिक्री में कमजोर वृद्धि और विद्युत क्षेत्र के शेयरों में ऊंचा मूल्यांकन बताया।

यह भी पढ़ें: Stocks To Watch Today: आज बाजार में दिख सकती है हलचल! IRB से टाटा ग्रुप तक इन शेयरों पर रहेगी खास नजर

इस महीने के पहले दो सप्ताह में तेल एवं गैस और धातु में एफपीआई की खरीदारी देखी गई। एफपीआई  3,001 करोड़ रुपये के ऊर्जा शेयरों और 807 करोड़ रुपये के धातु शेयरों के शुद्ध खरीदार थे। 15 दिसंबर तक एफपीआई का सबसे ज्यादा इक्विटी आवंटन फाइनैंशियल सर्विसेज में 31.9 प्रतिशत था। इसके बाद ऑटोमोबाइल में 7.66 प्रतिशत और तेल एवं गैस में 7.61 प्रतिशत था।

Advertisement
First Published - December 22, 2025 | 7:41 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement