facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अक्टूबर में FPI की ज्यादा बिकवाली लेकिन मार्च 2020 जितनी तेज नहीं

Advertisement

FPI की बिकवाली: 65,758 करोड़ रुपये की बिकवाली ने बाजार को दबाव में डाला

Last Updated- October 23, 2024 | 10:44 PM IST
FPI

इस महीने अब तक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की बिकवाली किसी एक महीने के लिहाज से सर्वाधिक रही है और यह मार्च 2020 के स्तर को भी पार कर गई है। हालांकि बिकवाली की तीव्रता की तुलना अगर विदेशी निवेशकों की ऐसेट अंडर कस्टडी (एयूसी) से करें तो यह महज पांचवीं सबसे खराब है।

एयूसी उनके शेयरों का मूल्य है। 22 अक्टूबर तक एफपीआई बिकवाली 65,758 करोड़ रुपये रही, जो 78 लाख करोड़ रुपये की एफपीआई एयूसी का 0.84 प्रतिशत और भारत के 474 लाख करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण का 0.14 प्रतिशत है। तुलना करें तो मार्च 2020 में एफपीआई बिकवाली 58,632 करोड़ रुपये थी जो उनकी एयूसी का 2 प्रतिशत और तब भारत के बाजार पूंजीकरण का 0.4 प्रतिशत थी।

उस समय बिकवाली की तीव्र गति के कारण बाजार में 23 प्रतिशत की गिरावट आई थी। इस बार सूचकांक 5 प्रतिशत से ज्यादा नीचे आ गए हैं। हालांकि यह मार्च 2020 की गिरावट का एक अंश मात्र है। लेकिन फिर भी यह काफी अधिक है तथा बड़ी मात्रा में एफपीआई बिकवाली के पिछले कई दौर से ज्यादा है। यदि घरेलू संस्थानों द्वारा

83,000 करोड़ रुपये का मजबूत निवेश नहीं किया होता तो इस महीने भी गिरावट और अधिक हो सकती थी।

Advertisement
First Published - October 23, 2024 | 10:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement