facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Hero MotoCorp ने किया 75 रुपये डिविडेंड का ऐलान, जानिए रिकॉर्ड डेट

Advertisement

मार्च 2026 तिमाही में हीरो मोटोकॉर्प की बिक्री और कमाई में जोरदार बढ़ोतरी, 17 लाख से ज्यादा वाहनों की बिक्री; पवन मुंजाल फिर बनेंगे एग्जीक्यूटिव चेयरमैन

Last Updated- May 06, 2026 | 8:44 AM IST
Hero MotoCorp

Hero MotoCorp Dividend: देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने मार्च 2026 तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए हैं। मजबूत बिक्री के दम पर कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 26 फीसदी बढ़कर 1,473.92 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 1,168.75 करोड़ रुपये था।

कंपनी की आय भी बढ़ी है। मार्च तिमाही में ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू बढ़कर 12,978.28 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 9,969.81 करोड़ रुपये था। तिमाही के दौरान कंपनी ने 17.14 लाख वाहनों की बिक्री की, जो पिछले साल के मुकाबले 24 फीसदी ज्यादा है। वहीं, कुल खर्च बढ़कर 11,295.53 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल 8,750.13 करोड़ रुपये था। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा बढ़कर 5,775.7 करोड़ रुपये रहा, जबकि FY25 में यह 4,375.81 करोड़ रुपये था।

यह पढ़ें: SBI Q4 नतीजे के साथ डिविडेंड की उम्मीद, जानें डेट और अन्य डिटेल्स

वहीं, पूरे साल का रेवेन्यू 47,411.24 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष में 40,923.42 करोड़ रुपये था।

कंपनी के CEO हर्षवर्धन चितले ने कहा कि FY26 कंपनी के लिए एक अहम साल रहा। प्रीमियम और इलेक्ट्रिक वाहन पोर्टफोलियो के साथ घरेलू और वैश्विक बाजारों में मजबूत मांग से कंपनी को फायदा मिला।

यह पढ़ें: ₹270 का बंपर डिविडेंड! Q4 में मोटी कमाई के बाद IT सेक्टर की कंपनी ने खोला पिटारा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते

Hero MotoCorp Dividend: 75 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान

हीरो मोटोकॉर्प ने अपने शेयरधारकों के लिए 2 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 75 रुपये के अंतिम डिविडेंड की सिफारिश की है। कंपनी ने डिविडेंड पाने के पात्र शेयरधारकों की पहचान के लिए 24 जुलाई 2026 को रिकॉर्ड डेट तय किया है। इसके अलावा, कंपनी के बोर्ड ने पवन मुंजाल को 1 अक्टूबर 2026 से अगले पांच साल के लिए फिर से एग्जीक्यूटिव चेयरमैन नियुक्त करने को मंजूरी दी है। हालांकि, इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी जरूरी होगी।

Advertisement
First Published - May 6, 2026 | 8:44 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement