facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

हिंदुस्तान यूनिलीवर का शेयर 2.5 फीसदी चढ़कर नई ऊंचाई पर

Advertisement

एचयूएल के शानदार प्रदर्शन से कंपनी का बाजार पूंजीकरण दिन के कारोबार में 7 लाख करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गया।

Last Updated- September 20, 2024 | 11:05 PM IST
HUL Q1FY25 Results

हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) का शेयर मजबूत मांग परिदृश्य के साथ शुक्रवार को दिन के कारोबार में भारी कारोबार के बीच 2.5 प्रतिशत चढ़कर 2,983 रुपये की नई ऊंचाई पर पहुंच गया। पिछले 6 महीनों में, इस कंपनी का शेयर 34 प्रतिशत चढ़ा है। तुलनात्मक तौर पर इस अव​​धि में सेंसेक्स में 17 प्रतिशत की तेजी आई है।

एचयूएल के शानदार प्रदर्शन से कंपनी का बाजार पूंजीकरण दिन के कारोबार में 7 लाख करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गया। वित्त वर्ष 2025 की जून तिमाही में, एचयूएल ने 4 प्रतिशत की अंडरलाइंग वॉल्यूम ग्रोथ (यूवीजी) के साथ शानदार प्रदर्शन किया।

कंपनी प्रबंधन भारतीय एफएमसीजी क्षेत्र के मध्याव​धि-दीर्घाव​धि संभावनाओं पर आश्वस्त बना हुआ है। इस बीच, जुलाई 2024 तक के नीलसन डेटा के अनुसार, मांग रुझान पिछली तिमाही के अनुरूप हैं।

एचयूएल ने भी इसकी पु​ष्टि की है कि अगस्त 2024 में समान मांग रुझान दर्ज किया गया। ग्रामीण वृद्धि शहरी के मुकाबले ज्यादा मजबूत है, भले ही तीन वर्षीय सीएजीआर शहरी बाजारों में ज्यादा रही हो। मोतीलाल ओसवाल फाइनैं​शियल सर्विसेज ने 3,250 रुपये के कीमत लक्ष्य के साथ इस शेयर पर ‘खरीदें’ रेटिंग दी है।

Advertisement
First Published - September 20, 2024 | 11:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement