facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Today: कमजोर हुई शेयर बाजार की शुरुआत, लाल निशान में सेंसेक्स-निफ्टी

Advertisement

Stock Market: Gift Nifty की बात करें तो, यह सुबह 21,900 के करीब कारोबार करता दिखा। गुरुवार को बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 72,484 के ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया

Last Updated- December 29, 2023 | 10:28 AM IST
share market
Representative Image

Opening Bell: कमजोर वैश्विक रुझान के बीच आज यानी शुक्रवार को शेयर बाजार ने 2023 के आखिरी कारोबारी दिन कमजोर शुरुआत की। एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 181 अंक नीचे 72,229 के स्तर पर खुला जबकि निफ्टी 50 51 अंक नीचे 21,728 पर ट्रेड करते दिख रहा है।

बाजार पर दबाव IT और बैंकिंग सेक्टर में बिकवाली की वजह से देखने को मिला। आज BPCL 2 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप गेनर है। व्यापक बाजारों में, बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में क्रमशः 0.18 प्रतिशत और 0.30 प्रतिशत का इजाफा हुआ।

आज कैसी रहेगी बाजार की चाल?

2023 के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी 29 दिसंबर (शुक्रवार) को भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल सकती है। क्योंकि ग्लोबल मार्केट से सकारात्मक संकेत देखने को मिल रहे हैं।

Gift Nifty की बात करें तो, यह सुबह 21,900 के करीब कारोबार करता दिखा।

गुरुवार को बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 72,484 के ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया और निफ्टी 50 21,802 पर पहुंच गया।

इस बीच, वैश्विक स्तर पर शेयरों में मिला-जुला रुख रहा क्योंकि निवेशक आखिरी बार 2023 में कारोबार कर रहे हैं।

ऑस्ट्रेलियाई और जापानी बेंचमार्क 0.3 प्रतिशत नीचे गिरे, जबकि साउथ कोरिया और चीन के बाजारों में 1.6 प्रतिशत तक का उछाल आया।

रातोंरात, एसएंडपी 500 में 0.04 प्रतिशत की ग्रोथ हुई, डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 0.14 प्रतिशत की वृद्धि हुई, लेकिन नैस्डैक कंपोजिट में 0.03 प्रतिशत की गिरावट आई।

यह भी पढ़ें : छोटे शेयरों में खुदरा निवेशकों की रुचि चिंताजनक, F&O ट्रेडिंग में बढ़ती हिस्सेदारी पर रखनी होगी नजर: RBI

कल कैसी थी बाजार की चाल?

शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स बीसएई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) गुरुवार, 28 दिसंबर को नए शिखर पर कारोबार करते देखे गए। ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले रुझानों के बीच व्यापक खरीदारी के कारण लगातार पांचवें सत्र में देसी शेयर बाजार में बढ़त दर्ज की गई।

बाजार विश्लेषकों के मुताबिक, निवेशक जिस तरह से लगातार जोखिम उठा रहे हैं वह भारत की मजबूत आर्थिक वृद्धि का संकेत देती है। इसके अतिरिक्त, अमेरिका में दरों में कटौती की उम्मीद से विदेशी पूंजी प्रवाह में वृद्धि हुई है और अन्य मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में गिरावट आई है, जिससे तेजी को और बल मिला।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 371.95 अंक यानी 0.52 फीसदी की बढ़त के साथ 72,410.38 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में कल 72,137.45 और 72,484.34 के रेंज में कारोबार हुआ।

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 123.95 अंक यानी 0.57 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 21,778.70 अंक पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - December 29, 2023 | 8:32 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement