facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

HUL आइसक्रीम बिज़नेस डिमर्जर: शेयरधारकों को मिलेगा Kwality Wall’s का अलग शेयर, जानें डिटेल!

Advertisement

HUL के शेयरधारकों के लिए खुशखबरी! Kwality Wall’s के अलग शेयर मिलेंगे, डिमर्जर प्लान को मिली मंजूरी।

Last Updated- August 13, 2025 | 9:38 AM IST
HUL

हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) के शेयरधारकों को उसके आइसक्रीम बिज़नेस डिमर्जर पर अहम अपडेट मिला है। कंपनी पहले ही ऐलान कर चुकी है कि वह अपने आइसक्रीम बिज़नेस को अलग करके Kwality Wall’s (India) Limited (KWIL) नाम से लिस्ट करेगी। डिमर्जर पूरा होने के बाद Kwality Wall’s एक स्वतंत्र कंपनी बन जाएगी और इसके शेयर स्टॉक मार्केट में अलग से ट्रेड होंगे।

HUL के शेयरधारकों ने दी मंजूरी

12 अगस्त (मंगलवार) को HUL ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि आइसक्रीम बिज़नेस डिमर्जर को शेयरधारकों की मंजूरी मिल गई है। इस दिन कंपनी के इक्विटी शेयरधारकों की मीटिंग हुई, जिसमें प्रस्ताव पर वोटिंग कराई गई।

पक्ष में वोट: 200,55,28,966 (99.9979%)

विरोध में वोट: 41,763 (0.0021%)

कंपनी ने कहा कि यह प्रस्ताव ज़रूरी बहुमत से पास हो गया।

यह भी पढ़ें: मशहूर गेमिंग कंपनी ने किया 2:1 स्टॉक स्प्लिट और 1:1 बोनस इश्यू का ऐलान, जानें रिकॉर्ड डेट की अपडेट

HUL Demerger शेयर अनुपात (Share Ratio)

HUL बोर्ड ने जनवरी 2025 में Kwality Wall’s को अलग करने का फैसला किया था और मई में BSE व NSE से मंजूरी मिल गई थी। डिमर्जर योजना के मुताबिक, रिकॉर्ड डेट पर HUL के प्रत्येक शेयर के बदले शेयरधारकों को Kwality Wall’s का 1 शेयर मिलेगा। रिकॉर्ड डेट जल्द घोषित होगी। डिमर्जर और लिस्टिंग के बाद, Unilever Group के पास Kwality Wall’s में 61.9% हिस्सेदारी होगी।

कंपनी के ब्रांड

Kwality Wall’s के पास Cornetto, Magnum, Feast, Creamy Delight जैसे लोकप्रिय आइसक्रीम ब्रांड हैं।

यह भी पढ़ें: स्पेशलिटी केमिकल्स कंपनी ने किया 2:1 स्टॉक स्प्लिट, 3:1 बोनस इश्यू का ऐलान, जानें रिकॉर्ड डेट

HUL Demerger पूरा होने की समयसीमा

HUL मैनेजमेंट ने जुलाई में कहा था कि डिमर्जर की प्रक्रिया चालू है और इसे वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। संभावना है कि यह Q1 FY26 तक खत्म हो जाएगा। 12 अगस्त को HUL का शेयर BSE पर ₹2,483.60 पर बंद हुआ, जो गिरावट के साथ था।

Advertisement
First Published - August 13, 2025 | 9:18 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement