facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

HUL Q2 Results FY26: हिंदुस्तान यूनिलीवर अक्टूबर में इस तारीख को जारी करेगा तिमाही नतीजे, डिविडेंड पर भी होगा फैसला

Advertisement

कंपनी ने कहा है कि बोर्ड मीटिंग में शेयरधारकों के लिए अंतरिम डिविडेंड देने पर भी विचार किया जाएगा।

Last Updated- September 23, 2025 | 12:15 PM IST
HUL

कमाई के नए सीजन की शुरुआत होने वाली है और BSE व NSE पर लिस्टेड कंपनियां अपनी दूसरी तिमाही (जुलाई–सितंबर, FY 2025-26) के नतीजों की तारीखें घोषित कर रही हैं। देश की दिग्गज FMCG कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) ने भी अपने Q2 रिजल्ट्स की तारीख और समय बता दिया है।

कब आएंगे HUL Q2 रिजल्ट्स?

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी है कि HUL की बोर्ड मीटिंग गुरुवार, 23 अक्टूबर 2025 को होगी, जिसमें सितंबर तिमाही और हाफ ईयर के नतीजे (Unaudited Standalone और Consolidated Results) घोषित किए जाएंगे। साथ ही बोर्ड इंटरिम डिविडेंड (अंतरिम लाभांश) पर भी फैसला कर सकता है।

डिविडेंड का ऐलान

कंपनी ने कहा है कि बोर्ड मीटिंग में शेयरधारकों के लिए अंतरिम डिविडेंड देने पर भी विचार किया जाएगा। यह डिविडेंड अगर मंजूर हुआ, तो यह वित्त वर्ष 2025-26 (मार्च 2026 को खत्म होने वाले साल) का पहला अंतरिम डिविडेंड होगा।

HUL ने बताया कि रिजल्ट्स और डिविडेंड के ऐलान को देखते हुए कंपनी के शेयरों में ट्रेडिंग पर रोक (Trading Window Closure) 15 सितंबर 2025 से लग चुकी है। यह विंडो 27 अक्टूबर 2025 को दोबारा खुलेगी।

कंपनी ने कहा है कि बोर्ड मीटिंग खत्म होने के बाद, 23 अक्टूबर 2025 को ही एनालिस्ट और निवेशकों के लिए प्रेजेंटेशन किया जाएगा।

पिछली तिमाही (Q1 FY26) का प्रदर्शन

HUL का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 7.6% बढ़कर ₹2,732 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹2,538 करोड़ था। कंपनी की ऑपरेशंस से आय (Revenue) 3.8% बढ़कर ₹15,747 करोड़ पहुंच गई, जो पिछले साल ₹15,166 करोड़ थी। हालांकि, कंपनी का EBITDA मार्जिन 130 बेसिस प्वाइंट घटकर 22.8% रह गया। कंपनी ने कहा था कि इसका कारण बिजनेस ग्रोथ के लिए किए गए अतिरिक्त निवेश हैं।

मंगलवार को HUL का शेयर BSE पर 1.37% गिरकर ₹2536.30 पर ट्रेड कर रहा था, जबकि पिछला क्लोज ₹2571.55 था।

Advertisement
First Published - September 23, 2025 | 12:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement