facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

हाइब्रिड म्यूचुअल फंड ने की वापसी; बीते वित्त वर्ष 1.45 लाख करोड़ रुपये का निवेश आया

Advertisement

हाइब्रिड फंड, म्यूचुअल फंड योजनाएं हैं जो आमतौर पर इक्विटी और ऋण प्रतिभूतियों के संयोजन में और कभी-कभी सोने जैसी अन्य परिसंपत्ति श्रेणियों में निवेश करती हैं।

Last Updated- April 21, 2024 | 4:55 PM IST
Mutual Fund

हाइब्रिड म्यूचुअल फंड योजनाओं में 2023-24 में वापसी की। इसमें बीते वित्त वर्ष 1.45 लाख करोड़ रुपये का निवेश आया। इससे पहले वित्त वर्ष 2022-23 में शुद्ध निकासी देखी गई थी। परिसंपत्ति में वृद्धि निवेशकों की संख्या बढ़ने के कारण हुई।

मार्च, 2024 में इस खंड में निवेशकों की संख्या 1.35 करोड़ तक पहुंच गई, जो इससे एक साल पहले 1.21 करोड़ थी। इससे हाइब्रिड कोषों के प्रति निवेशकों के रुझान का पता चलता है।

हाइब्रिड फंड, म्यूचुअल फंड योजनाएं हैं जो आमतौर पर इक्विटी और ऋण प्रतिभूतियों के संयोजन में और कभी-कभी सोने जैसी अन्य परिसंपत्ति श्रेणियों में निवेश करती हैं।

Also read: Iran-Israel War: ईरान ने अगर बंद किया स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज तो बढ़ सकती हैं क्रूड ऑयल और LNG की कीमतें

अप्रैल में वित्त वर्ष 2023-24 की शुरुआत से ही ऋण वाले कोषों के लिए कराधान में बदलाव के बाद से यह श्रेणी नियमित निवेश को आकर्षित कर रही है। इससे पहले, मार्च में इस खंड में 12,372 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी देखी गई थी।

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों के मुताबिक हाइब्रिड श्रेणी में बीते वित्त वर्ष में 1.45 लाख करोड़ रुपये का शुद्ध प्रवाह देखा गया, जबकि वित्त वर्ष 202-23 में 18,813 करोड़ रुपये की निकासी हुई थी।

Advertisement
First Published - April 21, 2024 | 4:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement