facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Hyundai IPO: नोमुरा ने किया बड़ा दावा! मारुति से बेहतर मूल्यांकन की हकदार ह्युंडै

Advertisement

Hyundai IPO: ब्रोकरेज ने कहा है कि ह्युंडै मोटर इंडिया की बाजार भागीदारी वर्ष 2008 से 15-17 प्रतिशत पर मजबूत बनी हुई है।

Last Updated- September 26, 2024 | 9:35 PM IST
Hyundai Motor

Hyundai IPO: ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि जल्द ही आईपीओ लाने की योजना बना रही ह्युंडै मोटर इंडिया (एचएमआई) का मूल्यांकन मल्टीपल बाजार दिग्गज मारुति सुजूकी इंडिया से अधिक हो सकता है। देश में सबसे बड़ी वाहन निर्माता मारुति सुजूकी इंडिया का बाजार पूंजीकरण 4.13 लाख करोड़ रुपये है, जो वित्त वर्ष 2025 के लिए उसकी अनुमानित आय का 22.6 गुना है। अपने डीआरएचपी में एचएमआई ने 1.5 लाख करोड़ रुपये और 1.7 लाख करोड़ रुपये के बीच अपना मूल्यांकन तय किया है।

वित्त वर्ष 2023 और वित्त वर्ष 2024 के पहले 9 महीनों में एचएमआईएल ने 4,709 करोड़ रुपये और 4,383 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है। अपनी रिपोर्ट में नोमुरा ने वित्त वर्ष 2025 के लिए एचएमआई के मुनाफे का अनुमान जारी नहीं किया है, लेकिन उसका कहना है कि कंपनी की बिक्री नई कारों को उतारने की वजह से मजबूत रह सकती है।

ब्रोकरेज का कहना है कि मौजूदा बाजार भागीदारी वृद्धि और ह्युंडै मोटर कंपनी समूह के संभावित लाभार्थी होने का मतलब हो सकता है कि देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता का मूल्यांकन सबसे बड़ी कार निर्माता की तुलना में ज्यादा हो। एचएमआई को आईपीओ के लिए हाल में सेबी से मंजूरी मिल गई है। यह शेयर बिक्री करीब 25,000 करोड़ रुपये होगी और इसे नवंबर के शुरू में लाया जा सकता है।

इस आईपीओ के जरिये मूल ह्युंडै मोटर कंपनी अपनी भारतीय इकाई में 17.5 प्रतिशत हिस्सेदारी घटाएगी। सोल मुख्यालय वाली मूल कंपनी के लिए रकम जुटाने की पहल के अलावा इस आईपीओ का मकसद एचएमआई की भारतीय बाजार में मौजूदगी, ब्रांड पहचान और तरलता बढ़ाना भी है।

ब्रोकरेज ने कहा है कि ह्युंडै मोटर इंडिया की बाजार भागीदारी वर्ष 2008 से 15-17 प्रतिशत पर मजबूत बनी हुई है। कंपनी ने 2023 में 602,000 वाहनों की अपनी सर्वाधिक घरेलू बिक्री दर्ज की।

नोमुरा ने कहा है कि भविष्य में कंपनी की बिक्री को क्रेटा ईवी और पेट्रोल-एचईवी एसयूवी जैसे नए मॉडलों की पेशकश से मदद मिलेगी। इसके अलावा, भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों और हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहनों (एचईवी) के लिए बढ़ रही मांग ने एचएमआई के लिए बड़ा अवसर प्रदान किया है।

नोमुरा की रिपोर्ट में कहा गया है, ‘यदि ह्युंडै इंडिया का बाजार पूंजीकरण 18-20 अरब डॉलर रहता है तो भारतीय कंपनी की वैल्यू एचएमसी के संयुक्त बाजार पूंजीकरण में 45-50.5 प्रतिशत होगी। ह्युंडै मोटर इंडिया ने इक्विटी मेथड इनकम से 2023-2024 की पहली छमाही में एचएमसी की संयुक्त शुद्ध आय में 7-8 प्रतिशत योगदान दिया। इससे एचएमसी के मूल्यांकन पर निवेशकों का ध्यान बढ़ सकता है, जिसे हमारी राय में बाजार ने कम आंका है।’

28 अगस्त को अपने ‘इन्वेस्टर डे’ के अवसर पर एचएमसी के मुख्य कार्याधिकारी ने संकेत दिया था कि कंपनी आईपीओ से प्राप्त राशि के बारे में योजनाओं की घोषणा करेगी।

Advertisement
First Published - September 26, 2024 | 9:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement