facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Hyundai Motor का शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पंहुचा

Advertisement

सोमवार को ह्युंडै मोटर का शेयर 6.3 प्रतिशत तक चढ़कर 285,000 दक्षिण कोरियाई वोन (206.47 डॉलर) पर पहुंच गया और 3.9 प्रतिशत तेजी के साथ बंद हुआ।

Last Updated- June 17, 2024 | 11:21 PM IST
Hyundai will increase vehicle prices; Steps taken due to rising cost of inputs, imports and logistics Hyundai बढ़ाएगी वाहनों के दाम; इनपुट, आयात और लॉजि​स्टिक की बढ़ती लागत के कारण उठाया कदम

ह्युंडै मोटर (Hyundai Motor) कंपनी का शेयर रिकॉर्ड ऊंचे स्तर पर पहुंच गया क्योंकि निवेशकों ने इस दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता द्वारा अपनी भारतीय इकाई को बंबई स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध कराने की योजना बनाई है। इस आईपीओ से ह्युंडै मोटर को दुनिया के इस तीसरे सबसे बड़े बाजार में अपनी मौजूदगी बढ़ाने में मदद मिलेगी।

सोमवार को ह्युंडै मोटर का शेयर 6.3 प्रतिशत तक चढ़कर 285,000 दक्षिण कोरियाई वोन (206.47 डॉलर) पर पहुंच गया और 3.9 प्रतिशत तेजी के साथ बंद हुआ। इससे कंपनी का बाजार पूंजीकरण बढ़कर 58.3 लाख करोड़ वोन पर पहुंच गया। बेंचमार्क कोस्पी 0.5 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ।

ह्युंडै मोटर की भारतीय इकाई ने पिछले सप्ताह बंबई में सूचीबद्धता के लिए नियामकीय मंजूरी मांगी थी, जो देश का सबसे बड़ा आईपीओ हो सकता है और इसमें दक्षिण कोरियाई मूल की पैतृक कंपनी 17.5 प्रतिशत तक की हिस्सेदारी बेचेगी।

हना सिक्योरिटीज में विश्लेषक सोंग सुन-जेई ने कहा, ‘निवेशक भारतीय बाजार में ह्युंडै मोटर की वृद्धि पर दांव लगा रहे हैं जो कंपनी के चार सबसे बड़े राजस्व बाजारों में से एक है। उसके अन्य राजस्व कमाने वाले बाजारों में अमेरिका, दक्षिण कोरिया और पश्चिमी यूरोप शामिल हैं।’

सोंग ने कहा, ‘भारत में आईपीओ के जरिये ह्युंडै मोटर भारतीय बाजार के लिए अपनी योजनाओं को बेहतर ढंग से आगे बढ़ा सकेगी। कंपनी को अपने मौजूदा विनिर्माण स्थल को समायोजित करके देश में ईवी उत्पादन शुरू करने और अपने प्रतिस्पर्धियों से आगे निकलकर ईवी बाजार में पकड़ मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।’

आईपीओ के लिए ह्युंडै द्वारा पेश मसौदे में कीमत या कंपनी के मूल्यांकन का विवरण नहीं है, लेकिन सूत्रों ने रॉयटर्स को बताया कि ह्युंडै 30 अरब डॉलर तक के मूल्यांकन पर करीब 2.5-3 अरब डॉलर जुटाना चाहती है।

मारुति सुजूकी के बाद भारत की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता ह्युंडै इस आईपीओ में नए शेयर जारी नहीं करेगी। दक्षिण कोरियाई पैतृक इस आईपीओ में कुल 81.2 करोड़ शेयरों में से 14.2 करोड़ शेयर तक बेचेगी। सूत्रों ने कहा है कि अंतिम प्रतिशत कम भी हो सकता है।

Advertisement
First Published - June 17, 2024 | 10:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement