facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत में अपने IPO के लिए Hyundai बैंकों को देगी 4 करोड़ डॉलर की मोटी फीस

Advertisement

ह्युंडै मोटर की भारतीय इकाई ने सूचीबद्धता के लिए इस महीने नियामक के पास दस्तावेज जमा कराया। यह देश का सबसे बड़ा आईपीओ हो सकता है।

Last Updated- June 26, 2024 | 10:22 PM IST
Hyundai Motor India IPO opens: GMP shows slight uptick; Should you apply? जीएमपी में मामूली बढ़त; दांव लगाएं या नहीं, जानें एक्सपर्ट्स की राय

द​क्षिण कोरियाई वाहन निर्माता ह्युंडै को भारत में उसके आईपीओ पर सलाह देने वाले बैंकों की चांदी होने वाली है। इस आईपीओ की जानकारी रखने वाले तीन सूत्रों का कहना है कि ऐसे बाजार परिवेश में इन बैंकों को निर्गम से फीस के तौर पर 4 करोड़ डॉलर की रकम मिल सकती है, जब बैंकों को लागत-संवेदी ग्राहकों और कम बड़े सौदों की वजह से मोटा पैसा कमाने के लिए जूझना पड़ता है। यह भारत में आईपीओ पर काम करने वाले निवेश बैंकों के लिए अब तक का दूसरा सबसे बड़ा शुल्क होगा और यह देश में इक्विटी सौदों में तेजी के बीच आ रहा है।

ह्युंडै मोटर की भारतीय इकाई ने सूचीबद्धता के लिए इस महीने नियामक के पास दस्तावेज जमा कराया। यह देश का सबसे बड़ा आईपीओ हो सकता है और द​क्षिण कोरियाई पैतृक कंपनी 30 अरब डॉलर तक के मूल्यांकन पर करीब 2.5-3 अरब डॉलर जुटाएगी।

सूत्रों का कहना है कि ह्युंडै इंडिया अपने आईपीओ आकार का 1.3 प्रतिशत हिस्सा बैंकों को चुकाएगी, जिनमें जेपी मॉर्गन, सिटीग्रुप और एचएसबीसी शामिल हैं। सिटी और जेपी मॉर्गन ने इस पर प्रतिक्रिया से इनकार कर दिया है जबकि ह्युंडै इंडिया और एचएसबीसी ने भी सवालों का जवाब नहीं दिया।

डीलॉजिक डेटा से पता चलता है कि सौदे के आकार के हिसाब से सलाहकार बैंकों को दी जाने वाली राशि 4 करोड़ डॉलर है। इससे पहले भारतीय फिनटेक फर्म पेटीएम ने 2021 में अपने आईपीओ के लिए सात सलाहकारों को 4.4 करोड़ डॉलर की रकम चुकाई थी। भारत में बैंकों को आईपीओ आकार का 1 से 3 प्रतिशत तक हिस्सा शुल्क के तौर पर मिलता है।

न्यूयार्क में करीब 3 अरब डॉलर के आईपीओ से बैंकों को 3-3.5 प्रतिशत शुल्क मिलेगा जबकि हांगकांग में यह 2-3 प्रतिशत हो सकता है। ऐतिहासिक रूप से भारत में अधिकांश बड़े इक्विटी सौदे सरकारी स्वामित्व वाली कंपनियों के हुए हैं, जिनके बारे में बैंकरों का कहना है कि वे बहुत कम शुल्क देती हैं।

डीलॉजिक के अनुसार ह्युंडै इंडिया के आईपीओ से 4 करोड़ डॉलर का भुगतान पूरे वर्ष 2023 में भारत की कुल आईपीओ शुल्क आय 16.4 करोड़ डॉलर का एक-चौथाई होगा।

लंदन स्टॉक एक्सचेंज ग्रुप के आंकड़ों के अनुसार भारतीय ब्रोकरेज कंपनियां आईआईएफएल और कोटक महिंद्रा तथा जेफरीज पिछले साल देश की आईपीओ शुल्क सूची में शीर्ष पर रहीं। भारत का आईपीओ शुल्क पिछले साल 55 प्रतिशत बढ़कर 16.4 करोड़ डॉलर हो गया और 234 कंपनियां सूचीबद्ध हुईं। न्यूयार्क में बैंकों ने 89 करोड़ डॉलर कमाए जबकि हांगकांग में कुल आईपीओ शुल्क पिछले साल 13.5 करोड़ डॉलर रहा।

Advertisement
First Published - June 26, 2024 | 10:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement