facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPO के बाद दौड़ा ICICI प्रूडेंशियल AMC, डेढ़ महीने में निवेशकों को 44% फायदा

Advertisement

भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बाद बाजार में तेजी का फायदा, ICICI Prudential AMC का शेयर नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा

Last Updated- February 03, 2026 | 11:51 AM IST
ICICI Prudential AMC share price

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील होने के बाद आज शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखी गई। इसका सीधा फायदा ICICI प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) के शेयर को मिला। मंगलवार को बीएसई में कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर 7 प्रतिशत चढ़कर ₹3,128.25 के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

ICICI प्रूडेंशियल AMC का शेयर पिछले छह कारोबारी सत्रों में से पांच दिन चढ़ा है। इस दौरान शेयर में कुल 16 प्रतिशत की तेजी आई है। ताजा तेजी के बाद यह शेयर अपने इश्यू प्राइस ₹2,165 के मुकाबले 44 प्रतिशत ऊपर पहुंच चुका है।

दिसंबर 2025 में हुई थी लिस्टिंग

ICICI प्रूडेंशियल AMC के शेयरों की बाजार में लिस्टिंग 19 दिसंबर 2025 को हुई थी। मंगलवार को सुबह 11:01 बजे, कंपनी का शेयर 6 प्रतिशत चढ़कर ₹3089.60 पर कारोबार कर रहा था। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स में करीब 3 प्रतिशत की तेजी थी।

क्या करती है ICICI प्रूडेंशियल AMC

ICICI प्रूडेंशियल AMC म्युचुअल फंड का मैनेजमेंट करती है। इसके अलावा कंपनी पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विस, वैकल्पिक निवेश फंड और विदेशी ग्राहकों को सलाह देने का काम भी करती है। कंपनी ने अपने आईपीओ नोट में बताया था कि ICICI प्रूडेंशियल AMC देश की सबसे मुनाफे वाली एएमसी कंपनियों में से एक है। खुदरा निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी से कंपनी को आगे फायदा मिलने की उम्मीद है। मजबूत ब्रांड, अच्छा फंड प्रदर्शन और कई तरह के निवेश उत्पाद कंपनी की बड़ी ताकत हैं। सूचीबद्ध एएमसी कंपनियों में कंपनी का रिटर्न ऑन इक्विटी (RoE) सबसे ज्यादा है।

एफपीआई और म्युचुअल फंड की हिस्सेदारी बढ़ी

लिस्टिंग के बाद विदेशी निवेशकों (FPI) और घरेलू म्युचुअल फंड्स ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। दिसंबर 2025 तिमाही के अंत तक म्युचुअल फंड्स की हिस्सेदारी 4.54 प्रतिशत हो गई, जो लिस्टिंग के समय 1.2 प्रतिशत थी। विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी भी बढ़कर 2.43 प्रतिशत हो गई है। वहीं, खुदरा निवेशकों ने मुनाफावसूली की है। उनकी हिस्सेदारी लिस्टिंग के समय 5.11 प्रतिशत से घटकर 1.99 प्रतिशत रह गई है।

Advertisement
First Published - February 3, 2026 | 11:11 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement