facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कमजोर Q4 रिजल्ट के बाद ICICI Prudential Life Insurance का शेयर 7 प्रतिशत टूटा

Advertisement

ICICI Prudential Share Price: बीएसई में शेयर 6.73 प्रतिशत गिरकर 553.15 रुपये पर पर रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में यह 6.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 556.75 रुपये पर रहा।

Last Updated- April 24, 2024 | 12:35 PM IST
कमजोर Q4 रिजल्ट के बाद ICICI Prudential Life Insurance का शेयर 7 प्रतिशत टूटा , ICICI Prudential Life Insurance slips 7% on disappointing Q4 results

ICICI Prudential Share Price: निजी क्षेत्र की बीमा कंपनी आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल का शेयर बुधवार को लगभग सात प्रतिशत टूट गया। बीते वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी के शुद्ध लाभ में 26 प्रतिशत की गिरावट की सूचना के बाद कंपनी का शेयर नीचे आया है।

बीएसई में शेयर 6.73 प्रतिशत गिरकर 553.15 रुपये पर पर रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में यह 6.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 556.75 रुपये पर रहा।

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल ने मंगलवार को कहा कि अधिक खर्च के कारण 31 मार्च को समाप्त तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 26 प्रतिशत घटकर 174 करोड़ रुपये रहा। बीमा कंपनी को 2022-23 की चौथी तिमाही में 235 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था।

पूरे वित्त वर्ष 2023-24 में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल का शुद्ध लाभ पांच प्रतिशत बढ़कर 852 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष 2022-23 में शुद्ध लाभ 811 करोड़ रुपये था।

Advertisement
First Published - April 24, 2024 | 12:35 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement