facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SEBI की सख्ती के आगे झुकी ICICI Securities, 40 लाख रुपये देकर बचाई अपनी साख

Advertisement

यह पहली बार नहीं है जब ICICI सिक्योरिटीज को सेबी के साथ मामला सुलझाना पड़ा हो। 2023 में कंपनी ने मर्चेंट बैंकर नियमों के उल्लंघन के मामले में 69.82 लाख रुपये देकर समझौता किया

Last Updated- January 06, 2025 | 9:12 PM IST
SEBI

ICICI सिक्योरिटीज ने सेबी के साथ अपने विवाद को 40.2 लाख रुपये देकर खत्म कर लिया है। मामला था ट्रेडिंग टर्मिनलों के कथित गलत इस्तेमाल और अधिकृत व्यक्तियों (एपी) की ढीली निगरानी का। सेबी ने इसे गंभीर चूक माना और कंपनी को नोटिस थमाया।

कैसे शुरू हुआ मामला?

मई 2024 में सेबी ने जांच में पाया कि ICICI सिक्योरिटीज के पांच ट्रेडिंग टर्मिनल अज्ञात जगहों से ऑपरेट हो रहे थे। इन गतिविधियों की जानकारी एक्सचेंज को नहीं दी गई थी। इतना ही नहीं, एपी ने क्लाइंट्स की लॉगिन आईडी का इस्तेमाल कर ऑनलाइन ट्रेडिंग की। जबकि नियमों के मुताबिक, केवल स्वीकृत यूजर्स को टर्मिनल्स का इस्तेमाल करने की इजाजत है। यह भी पाया गया कि ICICI Securities के पास अपने अधिकृत व्यक्तियों (APs) की ट्रेडिंग गतिविधियों पर नजर रखने का कोई पुख्ता सिस्टम ही नहीं था।

40.2 लाख रुपये का सेटलमेंट

जुलाई 2024 में, ICICI सिक्योरिटीज ने सेबी के आरोपों को न स्वीकारते हुए भी सेटलमेंट का प्रस्ताव दिया। सेबी की हाई-पावर कमेटी ने 40.2 लाख रुपये की सेटलमेंट राशि तय की, जिसे कंपनी ने 1 जनवरी 2025 को चुका दिया।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

यह पहली बार नहीं है जब ICICI सिक्योरिटीज को सेबी के साथ मामला सुलझाना पड़ा हो। 2023 में कंपनी ने मर्चेंट बैंकर नियमों के उल्लंघन के मामले में 69.82 लाख रुपये देकर समझौता किया था। अब ICICI सिक्योरिटीज अपनी डीलिस्टिंग प्रक्रिया में जुटी है और इसके लिए उसे नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) की मंजूरी भी मिल चुकी है।

Advertisement
First Published - January 6, 2025 | 8:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement