facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पुनर्खरीद योजना से 10 प्रतिशत उछला ICICI सिक्योरिटीज

Advertisement

कंपनी की 29 जून को होने वाली बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा

Last Updated- June 26, 2023 | 9:02 PM IST
Market Capitalisation

ICICI बैंक की निवेश बैंकिंग एवं ब्रोकिंग इकाई ICICI सिक्योरिटीज का शेयर सूचीबद्धता समाप्त किए जाने के प्रस्ताव के बाद 10 प्रतिशत चढ़ गया। 29 जून को होने वाली कंपनी के बोर्ड की बैठक इस प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा।

ICICI सिक्योरिटीज का शेयर 10.4 प्रतिशत 10.4 प्रतिशत चढ़कर 622 रुपये पर बंद हुआ, जिससे कंपनी का मूल्यांकन 20,000 करोड़ रुपये होने का पता चलता है। कंपनी में मौजूदा समय में ICICI बैंक की 74.85 प्रतिशत हिस्सेदारी है। निजी क्षेत्र का ऋणदाता ICICI सिक्योरिटीज में शेष 25.15 प्रतिशत हिस्सा खरीदने की कोशिश करेगा।

हालांकि भारत में डीलिस्टिंग यानी सूचीबद्धता समाप्त करने के प्रयास अक्सर महंगे साबित हुए हैं और काफी हद तक शेयरधारकों के पक्ष में रहे हैं। IPO के जरिये 520 रुपये के भाव पर शेयर बिक्री के साथ 2018 में ICICI सिक्योरिटीज सूचीबद्ध हुई थी। इस IPO को पूरा अभिदान नहीं मिला था।

आइडियाफोर्ज टेक के IPO को 3 गुना अभिदान

ड्रोन निर्माता आइडियाफोर्ज के IPO को निर्गम के पहले दिन सोमवार करीब तीन गुना शेयरों के लिए आवेदन मिले। IPO की रिटेल निवेशक श्रेणी को 10 गुना आवेदन मिले, जबकि HNI ने पेशकश के मुकाबले 3.5 गुना शेयर खरीदे। कर्मचारी श्रेणी को करीब 7 गुना अभिदान मिला।

संस्थागत निवेशक हिस्से को अब तक काफी कम आवेदन मिले हैं। शुक्रवार को, आइडियाफोर्ज ने एंकर निवेशकों से 255 करोड़ रुपये जुटाए। इन निवेशकों में पाइनब्रिज, नोमुरा, टाटा एआईजी, इन्वेस्को, ऐक्सिस एमएफ मुख्य रूप से शामिल हैं। कंपनी इस IPO में 240 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करने की योजना बना रही है।

Advertisement
First Published - June 26, 2023 | 9:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement