facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

675% रिटर्न देने वाला PSU Stock 3 मार्च को रहेगा फोकस में, सरकार को जारी किए ₹500 करोड़ के शेयर, ₹41 का है भाव

Advertisement

शुक्रवार शाम को IFCI ने जानकारी दी कि उसने भारत सरकार (President of India के माध्यम से) को ₹500 करोड़ के शेयर जारी किए हैं।

Last Updated- March 01, 2025 | 8:30 AM IST
Stocks To Watch Today

अगर आप सस्ते सरकारी शेयरों में दिलचस्पी रखते हैं, तो IFCI Limited के शेयरों पर नजर बनाए रखिए। सोमवार को जब बाजार खुलेगा, तो इस सरकारी वित्तीय कंपनी के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है। दरअसल, शुक्रवार शाम को IFCI ने जानकारी दी कि उसने भारत सरकार (President of India के माध्यम से) को ₹500 करोड़ के शेयर जारी किए हैं।

क्या है IFCI?

IFCI Limited एक पब्लिक सेक्टर नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) है, जो 1948 में शुरू हुई थी। यह कंपनी बड़े प्रोजेक्ट को वित्तीय सहायता प्रदान करती है। IFCI ने अदाणी मुंद्रा पोर्ट, GMR गोवा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, सलासर हाईवे, NRSS ट्रांसमिशन और रायचूर पावर कॉर्पोरेशन जैसे कई बड़े प्रोजेक्ट्स में आर्थिक मदद दी है।

सरकार को मिले ₹500 करोड़ के शेयर

IFCI ने 28 फरवरी को हुई अपनी कमेटी ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में 8,07,23,280 इक्विटी शेयर भारत सरकार को आवंटित किए हैं। ये शेयर ₹61.94 प्रति शेयर के भाव पर जारी किए गए, जिसमें से ₹51.94 प्रति शेयर सिक्योरिटी प्रीमियम शामिल है। इस डील के बाद, IFCI में सरकार की हिस्सेदारी 71.72% से बढ़कर 72.57% हो गई है।

₹50 से कम में मिल रहा है ये सरकारी शेयर

IFCI के शेयर इस समय ₹50 से नीचे ट्रेड कर रहे हैं। शुक्रवार को यह शेयर ₹41.11 पर बंद हुआ, जो इसके 52 हफ्तों के लो ₹35.87 से ज्यादा दूर नहीं है।

शेयर परफॉर्मेंस

पिछले एक हफ्ते में IFCI के शेयर में 11% की गिरावट देखने को मिली है, जबकि एक महीने में यह 21% लुढ़क चुका है। साल की शुरुआत से अब तक (YTD) इसमें 33% की गिरावट आई है और पिछले एक साल में शेयर 7.67% कमजोर हुआ है। हालांकि, अगर लंबी अवधि की बात करें तो IFCI ने जबरदस्त रिटर्न दिए हैं। पिछले 2 सालों में यह 277% तक चढ़ा है, जबकि 5 साल में इसने 675% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।

Advertisement
First Published - March 1, 2025 | 8:30 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement