facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IKIO Lighting के IPO ने मार्केट में की धमाकेदार शुरुआत, निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले

Advertisement

IKIO Lighting के स्टॉक बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) पर करीब 38 फीसदी के प्रीमियम के साथ सूचीबद्ध हुए।

Last Updated- June 16, 2023 | 12:04 PM IST
IGI IPO

IKIO Lighting IPO Listing Today: IKIO लाइटिंग के आईपीओ का आज यानी शुक्रवार को बाजार में डेब्यू हो गया है। कंपनी के शेयरों ने उम्मीद से बेहतर शुरुआत की है। इसके स्टॉक बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) पर करीब 38 फीसदी के प्रीमियम के साथ सूचीबद्ध हुए। कंपनी के मार्केट में आते ही अपने निवेशकों की मोटी कमाई करवा दी।

जानें कितने पर हुई शुरुआत?

आईकियो लाइटिंग का आईपीओ शुक्रवार को BSE और NSE पर लिस्ट हुआ। इसके डेब्यू करते ही शेयर मार्केट में नियमित ट्रेडिंग शुरू हो गई। बीएसई में इसका इश्यू प्राइस 37 फीसदी ऊपर 391 रुपये पर लिस्ट हुआ । वहीं, एनएसई पर यह 37.71 फीसदी की उछाल के साथ 392.50 रुपये पर लिस्ट हुआ।

लिस्टिंग से एक दिन पहले, IKIO लाइटिंग ग्रे मार्केट में 95-100 रुपये का प्रीमियम कमा रही थी, जिससे निवेशकों को 33-35 फीसदी की तेजी का संकेत मिला।

हालांकि, इसका आईपीओ उच्च मूल्य पर सूचीबद्ध किया गया था, जिससे निवेशकों को अंदाजा लगा कि IKIO लाइटिंग का आईपीओ धमाकेदार डेब्यू कर सकता है। वहीं, एक समय तो इसका जीएमपी 120-125 रुपये तक पहुंच गया था।

IKIO लाइटिंग ने अपने IPO के जरिए लगभग 607 करोड़ रुपये जुटाए। बता दें कि इसका आईपीओ 6-8 जून के बीच बोली लगाने के लिए खुला था। 52 इक्विटी शेयरों के लॉट साइज वाले इस इश्यू के लिए कंपनी ने इसका प्राइस बैंड 270-285 रुपये प्रति शेयर था। इसका मतलब हुआ कि एक लॉट के लिए निवेशकों को 14,820 रुपये लगाने पड़े।

कंपनी के IPO को 66.30 गुना से अधिक सब्सक्राइब किया गया था। सबसे ज्यादा 163.68 गुणा सब्सक्रिप्शन क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के हिस्से को मिला था
नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों की श्रेणी को 63.35 गुना सब्सक्रिप्शन मिला और खुदरा निवेशकों के के हिस्से को 13.86 गुणा सब्सक्राइब किया गया था।

क्या काम करती है IKIO Lighting Company?

नोएडा स्थित IKIO लाइटिंग लाइट-एमिटिंग डायोड (LED) लाइटिंग सॉल्यूशंस बनाती है। कंपनी मुख्य रूप से एक ऑरिजिनल डिजाइन मैन्यूफैक्चरर (ODM) है। कंपनी की एलईडी लाइटिंग प्रीमियम सेगमेंट पर फोकस करती है।

Advertisement
First Published - June 16, 2023 | 12:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement