facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

फरवरी में BSE 500 कंपनी ने दिया ₹17.50 का डिविडेंड, अब 5 मई को होगा अंतिम डिविडेंड का ऐलान!

Advertisement

CAMS Final Dividend: कंपनी मई में Q4 रिज़ल्ट के साथ करेगी अंतिम डिविडेंड का ऐलान

Last Updated- April 23, 2025 | 5:18 PM IST
Dividend

BSE 500 की कंपनी CAMS ने फरवरी 2025 में अपने निवेशकों को प्रति शेयर ₹17.50 का अंतरिम डिविडेंड दिया था। अब कंपनी ने जानकारी दी है कि अगला डिविडेंड जल्द घोषित किया जाएगा। कंपनी ने बताया है कि चौथी तिमाही के नतीजों (Q4 FY2025) के साथ ही डिविडेंड पर भी फैसला किया जाएगा। अगर बोर्ड डिविडेंड की घोषणा करता है, तो यह वित्त वर्ष 2025 का अंतिम डिविडेंड होगा।

ALSO READ: 825% बंपर Dividend का ऐलान, Tata Company ने Q4 में की तगड़ी कमाई, नेट प्रॉफिट 59% बढ़ा

5 मई को होगी बोर्ड मीटिंग

CAMS ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 5 मई 2025 को होगी। इसमें मार्च 2025 को समाप्त तिमाही और पूरे साल के ऑडिटेड फाइनेंशियल रिज़ल्ट्स को मंजूरी दी जाएगी। कंपनी ने कहा, “बोर्ड इस बैठक में अंतिम डिविडेंड की सिफारिश पर भी विचार करेगा। अगर बोर्ड डिविडेंड की सिफारिश करता है, तो उसे पाने वाले शेयरधारकों की पात्रता तय करने की तारीख (रिकॉर्ड डेट) बाद में घोषित की जाएगी।”

ALSO READ: World Bank ने FY26 के लिए भारत की ग्रोथ रेट का अनुमान घटाकर 6.3% किया, वैश्विक अनिश्चितता को बताया कारण

डिविडेंड देने में अग्रणी कंपनी है CAMS

CAMS उन कंपनियों में है जो लगातार अच्छा डिविडेंड देती हैं। 2024 में कंपनी ने कुल 5 बार डिविडेंड दिया था, जिसकी कुल राशि ₹64.50 प्रति शेयर रही। इससे पहले 2023 में ₹40.50 और 2022 में ₹38 प्रति शेयर डिविडेंड दिया गया था।

ALSO READ: 600% डिविडेंड का ऐलान, Bajaj Group की कंपनी देगी डबल कैश रिवॉर्ड, रिकॉर्ड डेट फिक्स

शेयर प्राइस में बढ़त

23 अप्रैल को BSE पर CAMS का शेयर कारोबार के अंत तक हरे निशान में ₹4102.15 पर ट्रेड कर रहा था। निवेशकों को अब 5 मई की बैठक का इंतज़ार है, जिसमें डिविडेंड से जुड़ा बड़ा फैसला हो सकता है।

Advertisement
First Published - April 23, 2025 | 4:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement