facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SEBI निवेशकों की सुरक्षा के लिए ब्रोकर्स के नियम बदलने की तैयारी में!

Advertisement

नए चार्टर में यह साफ किया जाएगा कि ब्रोकर्स निवेशकों को कौन-कौन सी सेवाएं देंगे और उन सेवाओं को पूरा करने में कितना समय लगेगा।

Last Updated- January 29, 2025 | 9:16 PM IST
SEBI

भारतीय बाजार नियामक सेबी ने स्टॉक ब्रोकर्स के लिए बनाए गए निवेशक चार्टर में बदलाव करने का प्रस्ताव दिया है। इसका मकसद निवेशकों की सुरक्षा बढ़ाना, वित्तीय जानकारी को आसान बनाना और शिकायत निवारण को अधिक प्रभावी बनाना है।

सेबी ने हाल ही में ऑनलाइन विवाद निपटान (ODR) प्लेटफॉर्म और SCORES 2.0 जैसी नई सुविधाएं शुरू की हैं, जिससे निवेशकों की शिकायतों का समाधान जल्दी हो सके। इन्हीं नए बदलावों को ध्यान में रखते हुए निवेशक चार्टर को और बेहतर बनाया जा रहा है।

इस नए चार्टर में यह साफ किया जाएगा कि ब्रोकर्स निवेशकों को कौन-कौन सी सेवाएं देंगे और उन सेवाओं को पूरा करने में कितना समय लगेगा। इसमें निवेशकों के लिए जरूरी नियम और सावधानियां (DOs और DON’Ts) भी शामिल किए जाएंगे, ताकि वे शेयर बाजार में सतर्कता और समझदारी से निवेश कर सकें। इसके अलावा, यदि कोई ब्रोकरेज फर्म वित्तीय संकट में आती है या बंद हो जाती है, तो निवेशकों को उनके दावों के निपटान की पूरी जानकारी दी जाएगी।

सेबी ने यह भी प्रस्ताव दिया है कि सभी ब्रोकर्स अपनी वेबसाइट पर निवेशकों की शिकायतों का डेटा प्रकाशित करें और यह दिखाएं कि सालभर में कितनी शिकायतें दर्ज हुईं और कितनी का समाधान हुआ।

इसके साथ ही, ब्रोकर्स को यह सुनिश्चित करना होगा कि निवेशक इस चार्टर के बारे में जानें। इसके लिए उन्हें इसे अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित करना होगा, अपने ऑफिस में प्रमुख जगह पर लगाना होगा और खाता खोलने के समय निवेशकों को इसकी एक कॉपी ईमेल या पत्र के जरिए भेजनी होगी। साथ ही, सभी ब्रोकर्स को अपनी वेबसाइट पर हर महीने की 7 तारीख तक शिकायतों और उनके समाधान की जानकारी अपडेट करनी होगी।

इससे पहले भी, दिसंबर 2021 में सेबी ने स्टॉक ब्रोकर्स के लिए एक निवेशक चार्टर जारी किया था, जिसमें निवेशकों के अधिकार, ब्रोकर्स की सेवाएं, KYC प्रक्रिया, खाता खोलने के नियम और शिकायत निवारण की प्रक्रिया को स्पष्ट किया गया था। अब इसे और अधिक प्रभावी और उपयोगी बनाया जा रहा है।

सेबी ने इस प्रस्ताव पर 17 फरवरी तक सुझाव मांगे हैं। (PTI के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - January 29, 2025 | 9:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement