facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Indegene की बाजार में धांसू शुरुआत, निवेशकों को मिला 46 प्रतिशत का लिस्टिंग गेन

Advertisement

Indegene IPO Listing: इस इश्यू को निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली और आईपीओ को 70.30 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

Last Updated- May 13, 2024 | 11:48 AM IST

Indegene IPO Listing: स्वास्थ्य देखभाल प्रौद्योगिकी कंपनी इंडिजीन लिमिटेड के शेयर 452 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले करीब 46 प्रतिशत उछाल के साथ सोमवार को बाजार में लिस्ट हुए। BSE पर शेयर इश्यू प्राइस से 45.95 प्रतिशत के उछाल के साथ 659.70 रुपये पर लिस्ट हुआ। वहींं, NSE पर इसने 44.91 प्रतिशत की बढ़त दर्ज करते हुए 655 रुपये पर कारोबार शुरू किया।

Indegene के IPO को निवेशकों से मिला अच्छा रिस्पॉन्स

इस इश्यू को निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली और आईपीओ को 70.30 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। रिटेल कैटेगरी में इंडिजीन के आईपीओ को ऑफर किए गए शेयरों से 7.86 गुना ज्यादा बोलियां मिलीं। योग्य संस्थागत खरीदार (QIB) सेगमेंट को 192.72 गुना और गैर-संस्थागत निवेशक (NII) केटेगरी को 55.91 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

Also read: नेट प्रॉफिट 222 फीसदी बढ़ा, मगर इस वजह से 9 फीसदी लुढ़का Tata Motors का शेयर

आईपीओ से जुटाई गई धनराशि का यहां होगा इस्तेमाल

इंडिजीन आईपीओ में 760 करोड़ रुपये तक के नए शेयर और 2,39,32,732 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश की गई थी। आईपीओ का प्राइस बैंड 430-452 रुपये प्रति शेयर था। नए शेयरों की बिक्री से जुटाई जाने वाली राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, पूंजीगत जरूरतों को पूरा करने, अधिग्रहण और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। वर्ष 1998 में स्थापित इंडिजीन औषधि, जैव-प्रौद्योगिकी और चिकित्सा उपकरण कंपनियों को उत्पाद विकास, उनकी बाजार पेशकश और बिक्री बढ़ाने में मददगार समाधान मुहैया कराती है।

Advertisement
First Published - May 13, 2024 | 11:48 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement