facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इक्विटी के जरिए रकम जुटाने के मामले में भारत वैश्विक स्तर पर पांच अग्रणी बाजारों में शामिल

Advertisement
Last Updated- January 12, 2023 | 11:54 PM IST
Indian equities

इक्विटी के जरिए रकम जुटाने के मामले में भारत वैश्विक स्तर पर पांच अग्रणी बाजारों में शामिल रहा, हालांकि जुटाई गई रकम 43 फीसदी कम हो गई।

कोटक इन्वेस्टमेंट बैंकिंग की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2022 में भारत में 16.4 अरब डॉलर की इक्विटी कैपिटल मार्केट (ईसीएम) गतिविधियां देखने को मिली। पारंपरिक रूप से भारत ईसीएम गतिविधियों में 10 अग्रणी बाजारों में शायद ही शामिल होता दिखा है।

दिलचस्प रूप से साल 2022 में भारत ने बाजार पूंजीकरण के लिहाज से पांच अग्रणी देशों की सूची को भी भेद दिया। भारत का उम्दा प्रदर्शन अहम बाजारों मसलन ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और जापान में ईसीएम गतिविधियों में तेज गिरावट के कारण देखने को मिला। बढ़ती ब्याज दर के बीच भारी उतारचढ़ाव के कारण वैश्विक स्तर पर ईसीएम गतिविधियों को झटका लगा।

कोटक इन्वेस्टमेंट बैंकिंग के प्रबंध निदेशक व सीईओ एस रमेश ने कहा, जहां तक ईसीएम गतिविधियों का सवाल है, भारतीय बाजार मजबूत बन गए हैं और इसे देसी निवेशकों की उत्साहजनक भागीदारी से सहारा मिला है। कोटक को उम्मीद है कि इस साल आईपीओ के जरिए जुटाई जाने वाली रकम में 30 फीसदी की उछाल आएगी, जिसकी अगुआई दवा व स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र करेंगे।

Advertisement
First Published - January 12, 2023 | 11:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement