facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

खाड़ी देशों से भारत में निवेश लाने के लिए अबू धाबी में इंडिया ETF का आगाज

Advertisement

चिमेरा एसऐंडपी इंडिया शरिया ईटीएफ के लिए आवेदन 17 जनवरी तक किए जा सकेंगे और 26 जनवरी को ईटीएफ को अबू धाबी सिक्योरिटीज एक्सचेंज में सूचीबद्ध कराया जाएगा।

Last Updated- January 12, 2024 | 10:56 PM IST
Market

देसी शेयरों पर आधारित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) शुक्रवार को अबू धाबी सिक्योरिटीज एक्सचेंज में आवेदन के लिए खुला। इस फंड से दुनिया के पांचवें सबसे बड़े बाजार भारत में खाड़ी देशों से निवेश लाने में मदद मिलेगी जहां करीब 40 लाख प्रवासी भारतीय हैं।

चिमेरा एसऐंडपी इंडिया शरिया ईटीएफ के लिए आवेदन 17 जनवरी तक किए जा सकेंगे और 26 जनवरी को ईटीएफ को अबू धाबी सिक्योरिटीज एक्सचेंज में सूचीबद्ध कराया जाएगा। फंड की पेशकश अबु धाबी की लूनेट कैपिटल ने की है। यह ईटीएफ एसऐंडपी शरिया लिक्विड 35/20 कैप्ड इंडेक्स के प्रदर्शन बताएगा।

इसमें 30 सबसे ज्यादा लिक्विड शरिया अनुपालन वाले भारतीय शेयर हैं, जिनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज, Infosys और TCS शामिल हैं। इंडेक्स में सबसे ज्यादा 35.4 फीसदी भारांक आईटी क्षेत्र का है, जिसके बाद 25.2 फीसदी भारांक के साथ ऊर्जा क्षेत्र है।

मोटे तौर पर बैंकिंग, गैंबलिंग और अल्कोहल जैसे क्षेत्रों को शामिल नहीं किया जाता क्योंकि ये शरिया अनुपालन वाले नहीं होते। ईटीएफ का इरादा अर्धवार्षिक आधार पर लाभांश के वितरण का है। एसऐंडपी इंडिया शरिया लिक्विड 35/20 कैप्ड इंडेक्स पिछले एक साल में करीब 20 फीसदी उछला है।

Advertisement
First Published - January 12, 2024 | 10:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement