facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इस साल भारत तीसरा सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला बाजार

Advertisement

806 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के साथ भारत वैश्विक बाजारों में मजबूत स्थिति में, अमेरिका और ताइवान का दबदबा बरकरार

Last Updated- December 26, 2024 | 11:10 PM IST
stock market today

साल 2024 में भारतीय बाजार का पूंजीकरण 18.4 फीसदी बढ़कर 5.18 लाख करोड़ डॉलर पर पहुंच गया है। इसमें 806 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। इस वृद्धि के कारण भारत वैश्विक स्तर पर शीर्ष 15 प्रमुख बाजारों में तीसरे स्थान पर है। भारत साल की समाप्ति पांचवें सबसे बड़े वैश्विक बाजार के साथ करेगा।

दुनिया का सबसे बड़ा बाजार अमेरिका पूंजीकरण में 25.6 फीसदी या 12.9 लाख करोड़ डॉलर की चौंकाने वाली वृद्धि के साथ 63.3 लाख करोड़ डॉलर पर पहुंच गया। वह प्रदर्शन चार्ट में सबसे ऊपर है। दिलचस्प यह है कि मौजूदा कैलेंडर वर्ष के दौरान वैश्विक पूंजीकरण 13.8 लाख करोड़ डॉलर यानी 12.4 फीसदी बढ़कर 125 लाख करोड़ डॉलर हो गया जिसकी बढ़त में अकेले अमेरिकी बाजार ने 93.6 फीसदी का योगदान दिया।

अमेरिका में बाजार मूल्य में अधिकांश वृद्धि बड़ी तकनीकी कंपनियों के बल पर हुई जिनमें ऐपल, एनवीडिया, मेटा और टेस्ला शामिल हैं। ताइवान का मार्केट कैप 21.2 फीसदी बढ़ा जो विश्व के प्रमुख बाजारों में दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। निचले स्तर से तेज उछाल की बदौलत हॉन्गकॉन्ग और चीन क्रमशः 17.8 फीसदी और 6.6 फीसदी के मार्केट कैप लाभ के साथ वर्ष की समाप्ति करेंगे।

इस बीच, प्रमुख बाजारों में शामिल दक्षिण कोरिया और फ्रांस में हरेक में इस साल बाजार पूंजी में 340 अरब डॉलर से अधिक की गिरावट देखी गई है और उनके प्रदर्शन पर राजनीतिक अस्थिरता का असर पड़ा है।

Advertisement
First Published - December 26, 2024 | 11:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement