facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

REIT बाजार का कमाल: 6 साल में 6 गुना बढ़ा निवेश, निवेशकों को मिला 20% से ज्यादा का शानदार रिटर्न

Advertisement

यह इजाफा शेयर बाजार में नई कंपनियों के सूचीबद्ध होने के साथ-साथ मौजूदा रीट की यूनिटों की कीमतों में निरंतर बढ़ोतरी से हुआ है

Last Updated- March 13, 2026 | 11:00 PM IST
Reit market
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

देश रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (रीट) बाजार वित्त वर्ष 20 में 271 अरब रुपये था जो बढ़कर वित्त वर्ष 26 के पहले नौ महीने तक छह गुना से अधिक हो गया है। यह बाजार अब 1,726 अरब रुपये का है। रियल एस्टेट विश्लेषण कंपनी सीबीआरई की रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है।

यह इजाफा शेयर बाजार में नई कंपनियों के सूचीबद्ध होने के साथ-साथ मौजूदा रीट की यूनिटों की कीमतों में निरंतर बढ़ोतरी से हुआ है। इनमें से 4 ने वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही और वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही के बीच सालाना आधार पर यूनिट मूल्य में 20 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की है। सीबीआरई के चेयरमैन और मुख्य कार्य अ​​धिकारी (भारत, दक्षिण-पूर्व एशिया, प​श्चिम ​ए​शिया और अफ्रीका) अंशुमान मैगजीन ने कहा, ‘भारत के रीट बाजार ने अस्थिर वैश्विक चक्र के दौरान निवेशकों को लगातार रिटर्न दिया है।’

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के अनुसार रीट के लिए शेयर बाजार में सूचीबद्ध होना और अपनी कर योग्य आय का कम से कम 90 प्रतिशत वितरित करना अनिवार्य होता है। रीट वितरण में लाभांश, ब्याज, विशेष उद्देश्य वाली कंपनियों (एसपीवी) से प्राप्त ऋण वसूली, अन्य आय या ये सभी शामिल हो सकते हैं। 

शेयर बाजार में देश के 5 रीट सूचीबद्ध हैं – ब्रुकफील्ड इंडिया रियल एस्टेट ट्रस्ट, एम्बेसी ऑफिस पार्क्स रीट, नॉलेज रियल्टी ट्रस्ट (केआरटी), माइंडस्पेस बिजनेस पार्क्स रीट और नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट। पांचवी रीट केआरटी 18 अगस्त, 2025 को सूचीबद्ध हुआ था। 

रिपोर्ट में साल 2026 और उसके बाद रीट को व्यापक रूप से अपनाने में समर्थन करने वाली तीन नियामकीय परिवर्तनों के बारे में बताया गया है। इनमें जनवरी 2026 से रीट को इक्विटी संबंधी साधन के रूप में फिर से वर्गीकृत करने का सेबी का निर्णय शामिल है, जिससे तरलता बेहतर होने की उम्मीद है। इससे उन म्युचुअल फंडों और विशेष निवेश फंडों की व्यापक भागीदारी संभव हो सकेगी, जो पहले हाइब्रिड निवेश सीमा के तहत आते थे। 

Advertisement
First Published - March 13, 2026 | 10:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement