facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Dividend Stocks: महारत्न PSU अपने निवेशकों को देने जा रही 50% का डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्ते

Advertisement

वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कंपनी के बोर्ड ने 50 फीसदी का अंतरिम डिविडेंड मंजूर किया है, जो हर 10 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर पर 5 रुपये के बराबर है

Last Updated- December 13, 2025 | 6:05 PM IST
Dividend Stocks
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

देश की बड़ी सरकारी कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने अपने शेयरधारकों को खुशखबरी दी है। पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय के तहत आने वाली इस महारत्न PSU ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पहला अंतरिम डिविडेंड घोषित कर दिया। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 12 दिसंबर को हुई मीटिंग में इस फैसले पर मुहर लगाई। यह डिविडेंड कंपनी की हालिया बोनस इश्यू के बाद दूसरा बड़ा फैसला है। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया कि बोर्ड ने 50 फीसदी का अंतरिम डिविडेंड मंजूर किया है, जो हर 10 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर पर 5 रुपये के बराबर है। यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब कंपनी का प्रदर्शन काफी मजबूत दिख रहा है।

डिविडेंड से जुड़ी जरूरी तारीखें

इंडियन ऑयल ने डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट भी तय कर दी है। कंपनी ने बताया कि 18 दिसंबर 2025 को रिकॉर्ड डेट होगी। इसका मतलब है कि जो शेयरधारक इस तारीख तक कंपनी के शेयर अपने पास रखेंगे, वही डिविडेंड के हकदार होंगे। एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने साफ कहा कि SEBI के रेगुलेशन 42 के मुताबिक, यह रिकॉर्ड डेट शेयरधारकों की योग्यता तय करने के लिए फिक्स की गई है।

डिविडेंड की पेमेंट भी जल्दी होगी। कंपनी ने कहा कि योग्य शेयरधारकों को 11 जनवरी 2026 से पहले पैसे मिल जाएंगे। यह समय सीमा SEBI के नियमों के हिसाब से रखी गई है, ताकि शेयरधारकों को जल्द से जल्द फायदा पहुंचे। अगर आप इंडियन ऑयल के शेयर रखते हैं, तो रिकॉर्ड डेट से पहले चेक कर लें कि आपके पास शेयर हैं या नहीं। कंपनी ने यह भी जोड़ा कि डिविडेंड सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर होगा, जो डीमैट अकाउंट से लिंक है।

Also Read: Bonus Stocks: निवेशकों को तोहफा! अगले हफ्ते चार कंपनियां देंगी बोनस शेयर, रिकॉर्ड डेट पर रखें नजर

Q2 में कंपनी का हिसाब-किताब

इंडियन ऑयल ने वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए। जुलाई से सितंबर के बीच कंपनी का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 13,288 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की इसी अवधि में सिर्फ 180 करोड़ रुपये था।

यह बढ़ोतरी रिफाइनिंग मार्जिन में सुधार और ऑपरेशनल एफिशिएंसी की वजह से हुई। कंपनी ने बताया कि कच्चे तेल को पेट्रोल-डीजल जैसे ईंधन में बदलने पर प्रति बैरल 19.6 अमेरिकी डॉलर का ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन मिला। यह पहली तिमाही के 2.15 डॉलर और पिछले साल के 1.59 डॉलर से काफी ज्यादा है।

शेयर मार्केट में कंपनी का हाल

बीते शुक्रवार को कंपनी के शेयर BSE पर 1.21 फीसदी की गिरावट के साथ 163.60 रुपये पर बंद हुए। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 4.99 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। अगर लंबे समय में कंपनी के शेयरों के प्रदर्शन की बात करें तो बीते एक साल, दो साल और पांच साल में कंपनी के शेयरों ने क्रमश: 15.62 फीसदी, 39.23 फीसदी और 161.34 फीसदी का रिटर्न दिया है। बीते दस सालों में कंपनी के शेयरों ने 136.04 फीसदी का रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप अभी 2,31,023.46 करोड़ रुपये है। कंपनी के शेयरों का 52-वीक हाई और 52-वीक लो क्रमश: 174.45 रुपये और 110.75 रुपये है।

Advertisement
First Published - December 13, 2025 | 6:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement