facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Indian Stock Market: सेंसेक्स 202 अंक टूटा, निफ्टी में 14 दिन की तेजी के बाद गिरावट; वैश्विक कमजोर रुख का असर

Advertisement

आईटी, बैंक और धातु शेयरों में मुनाफावसूली से बाजार में गिरावट, अमेरिका के कमजोर विनिर्माण आंकड़ों से निवेशकों की धारणा प्रभावित

Last Updated- September 04, 2024 | 10:31 PM IST
Stocks To buy

शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 202 अंक से अधिक टूट गया। एनएसई निफ्टी 81 अंक टूटा और इस तरह से इसमें 14 दिन से जारी तेजी पर विराम लग गया। अमेरिका में नरमी की आशंका को लेकर वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच सूचना प्रौद्योगिकी, बैंक और धातु शेयरों में मुनाफावसूली से बाजार में गिरावट रही।

सेंसेक्स 202.80 अंक यानी 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 82,352.64 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 721.75 अंक तक लुढ़क गया था। निफ्टी 81.15 अंक यानी 0.32 फीसदी की गिरावट के साथ 25,198.70 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 196.05 अंक टूट गया था। इससे पहले लगातार 14 दिन की तेजी में निफ्टी 1,141 अंक यानी 4.59 फीसदी चढ़ा था।

जियोजित फाइनैंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘अमेरिका में विनिर्माण के कमजोर आंकड़ों से वहां की अर्थव्यवस्था में चिंता बढ़ी है। इसका असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा है। घरेलू स्तर पर ठोस संकेतकों के अभाव में बाजार पर वैश्विक रुख का असर देखने को मिलेगा।’

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, ऐक्सिस बैंक, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, इन्फोसिस, लार्सन ऐंड टुब्रो, टाटा स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, बजाज फाइनैंस और अदाणी पोर्ट्स में प्रमुख रूप गिरावट रही। लाभ में रहने वाले शेयरों में एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अल्ट्राटेक सीमेंट, सन फार्मा और रिलायंस इंडस्ट्रीज शामिल हैं।

रेलिगेयर ब्रोकिंग लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजित मिश्र ने कहा, ‘वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख से बाजार लगभग आधा फीसदी नीचे आया। अमेरिकी बाजारों में गिरावट के बाद एशिया के अन्य बाजारों की तरह निफ्टी नुकसान के साथ खुला। हालांकि, बाद में कारोबार के दौरान बाजार में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले प्रमुख शेयरों में चुनिंदा लिवाली से काफी हद तक नुकसान की भरपाई हुई।’

Advertisement
First Published - September 4, 2024 | 10:31 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement