facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ग्लोबल बॉन्ड सूचकांकों में भारत के प्रवेश से निवेशकों की दिलचस्पी कंपनी बॉन्ड में बढ़ेगीः सेबी

Advertisement

JPMorgan और Bloomberg ने अपने सूचकांकों में भारत सरकार द्वारा जारी प्रतिभूतियों को शामिल करने की घोषणा की है।

Last Updated- March 13, 2024 | 8:22 PM IST
ग्लोब्ल बॉन्ड सूचकांकों में भारत के प्रवेश से निवेशकों की दिलचस्पी कंपनी बॉन्ड में बढ़ेगीः सेबी , India's entry into global bond indices will increase investors' interest in corporate bonds: SEBI

पूंजी बाजार नियामक सेबी की प्रमुख माधबी पुरी बुच ने बुधवार को कहा कि वैश्विक बॉन्ड सूचकांकों में भारत को शामिल करने से कॉरपोरेट बॉन्ड में भी निवेशकों की रुचि बढ़ने की उम्मीद है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) और उसके शिक्षा-केंद्रित क्षमता-निर्माण निकाय एनआईएसएम द्वारा आयोजित एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए बुच ने कहा कि नियामक रियल एस्टेट निवेश ट्रस्टों (रीट) और बुनियादी ढांचा निवेश ट्रस्टों (इनविट) पर निवेश के न्यूनतम आकार को और कम कर देगा ताकि आम लोग भी इसे ले पाने में सक्षम हो सकें।

सेबी की चेयरपर्सन बुच ने कहा, “हम सभी खुश हैं कि अब भारत सरकार के बॉन्ड वैश्विक सूचकांकों का हिस्सा होंगे। हम उम्मीद कर रहे हैं कि वैश्विक सूचकांकों में सरकारी प्रतिभूतियों को शामिल करने से कॉरपोरेट ऋण में दिलचस्पी बढ़ेगी।”

जे पी मॉर्गन और ब्लूमबर्ग ने अपने सूचकांकों में भारत सरकार द्वारा जारी प्रतिभूतियों को शामिल करने की घोषणा की है। इससे विदेशी निवेशकों से भारतीय बॉन्ड बाजार में 40 अरब डॉलर तक का प्रवाह होने की उम्मीद है। बुच ने कहा कि धन बढ़ाने वाले साधनों की तलाश में लगी युवा पीढ़ी को रीट और इनविट पर ध्यान देना चाहिए, जो एक निवेशक को रियल एस्टेट और बुनियादी ढांचे की प्रमुख संपत्तियों में आंशिक स्वामित्व लेने में मदद करते हैं।

Also read: ITC Block Deal: ब्लॉक डील के बाद शेयरों ने पकड़ी रफ्तार, BAT ने 17,500 करोड़ रुपये में बेची हिस्सेदारी

उन्होंने इन निवेश साधनों को अधिक लोकप्रिय बनाने के लिए अपनाई जा रही रणनीतियों का जिक्र करते हुए कहा, “इनविट क्षेत्र में निवेशकों, खासकर विदेशी निवेशकों की रुचि का स्तर बहुत महत्वपूर्ण है।”

बुच ने कहा कि सेबी ने ऐसी परिसंपत्ति वर्गों में न्यूनतम निवेश राशि पहले ही कम कर दी है क्योंकि ऐसी परिसंपत्तियों में जोखिम कम हो गया है। उन्होंने कहा, “हम इसे लगातार नीचे लेकर आए हैं और हमारा इरादा इसे और भी नीचे लाने और बेहद किफायती बनाने का है।” इसी कार्यक्रम में सेबी के पूर्णकालिक सदस्य अनंत नारायण ने कहा कि नियामक निवेशकों की जागरूकता के स्तर और जानकारी हासिल करने के माध्यमों पर एक सर्वेक्षण शुरू करेगा।

Advertisement
First Published - March 13, 2024 | 8:10 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement