facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ऊंची कीमतों के कारण जनवरी-मार्च के दौरान भारत में गोल्ड की डिमांड 17 प्रतिशत घटी: WGC

Advertisement
Last Updated- May 05, 2023 | 4:10 PM IST
Gold Silver Price today

गोल्ड की लगातार बढ़ रही कीमतों के चलते जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान गोल्ड (Gold) की मांग में कमी आई है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (WGC) के अनुसार जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान भारत की सोने की मांग 17 प्रतिशत घटकर 112.5 टन रह गई।

यह गिरावट सोने की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर चढ़ जाने और कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के कारण हुई। डब्ल्यूजीसी के गोल्ड मांग रुझान के मुताबिक सोने की कुल मांग 2022 में इसी तिमाही के दौरान 135.5 टन थी।

डब्ल्यूजीसी के क्षेत्रीय सीईओ (भारत) सोमसुंदरम पी आर ने पीटीआई-भाषा से कहा, ”वर्ष 2023 की पहली तिमाही में भारत की सोने की मांग सालाना आधार पर 17 प्रतिशत गिरकर 112.5 टन हो गई। ऐसा कीमतों के रिकॉर्ड स्तर तक बढ़ जाने और उतार-चढ़ाव के चलते हुआ।”

यह भी पढ़े: नई ऊंचाई पर पहुंचे चांदी के भाव, सोना भी चमका

इससे बाजार की धारणा प्रभावित हुई और सोने के आभूषणों की मांग 2022 की पहली तिमाही में 94.2 टन से घटकर जनवरी-मार्च 2023 में 78 टन रह गई।

समीक्षाधीन तिमाही में वैश्विक स्तर पर सोने की मांग सालाना आधार पर 13 प्रतिशत घटकर 1,080.8 टन रह गई। इससे एक साल पहले इसी तिमाही में यह मांग 1,238.5 टन थी।

(पीटीआई के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - May 5, 2023 | 2:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement