facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पहली बार भारत का बाजार पूंजीकरण 400 लाख करोड़ रुपये के पार

Advertisement

निफ्टी स्मॉलकैप 100 सूचकांक में लगातार 12वें कारोबारी सत्र में तेजी आई और इस दौरान यह 12 फीसदी चढ़ गया। सूचकांक अब नई ऊंचाई से महज 1 फीसदी दूर है।

Last Updated- April 08, 2024 | 11:34 PM IST
Market outlook

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण (एमकैप) सोमवार को पहली बार 400 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। एमकैप में यह तेजी स्मॉलकैप कंपनियों के शेयरों के मार्च के निचले स्तर से अच्छी वापसी करने की बदौलत आई है।

निफ्टी स्मॉलकैप 100 सूचकांक में लगातार 12वें कारोबारी सत्र में तेजी आई और इस दौरान यह 12 फीसदी चढ़ गया। सूचकांक अब नई ऊंचाई से महज 1 फीसदी दूर है।

इस बीच बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी लगातार दूसरे दिन नए ​शिखर पर बंद हुए। भारत का बाजार पूंजीकरण जुलाई 2023 में 300 लाख करोड़ रुपये के स्तर को पार किया था और उस समय सेंसेक्स 66,000 से थोड़ा नीचे था।

देसी बाजार का अब अगला बड़ा पड़ाव 5 लाख करोड़ डॉलर बाजार पूंजीकरण हासिल करना होगा, जिससे अभी वह करीब 4 फीसदी पीछे है। बाजार के भागीदारों ने कहा कि घरेलू मोर्चे पर वृहद आ​र्थिक मजबूती और विदेशी निवेश के निरंतर प्रवाह से शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला बना हुआ है।

मोतीलाल ओसवाल फाइनैं​शियल सर्विसेज में ब्रोकिंग कारोबार के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्या​धिकारी अजय मेनन ने कहा, ‘भारत वर्तमान में अनुकूल वृहद और सूक्ष्म आ​र्थिक ​स्थिति के संगम का आनंद ले रहा है। पूंजी बाजार में घरेलू खुदरा निवेशकों की भागीदारी भी खूब बढ़ी है। देश की अर्थव्यवस्था की रफ्तार भी तेज है और वित्त वर्ष 2025/26 में देश का सकल घरेलू उत्पाद 4 लाख करोड़ डॉलर के पार पहुंच सकता है और वित्त वर्ष 2034 तक यह 8 लाख करोड़ डॉलर के स्तर को छू सकता है।’

Advertisement
First Published - April 8, 2024 | 11:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement