facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से दहला पाकिस्तान! स्टॉक मार्केट क्रैश, रोकनी पड़ गई ट्रेडिंग

Advertisement

कई देशों ने दी ट्रैवल एडवाइजरी, भारतीय बाजारों पर पड़ा हल्का असर

Last Updated- May 08, 2025 | 3:55 PM IST
Pakistan

भारत की जवाबी कार्रवाई के एक दिन बाद, गुरुवार को पाकिस्तान का स्टॉक मार्केट बुरी तरह गिर गया और ट्रेडिंग रोकनी पड़ी। कराची स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क KSE-30 इंडेक्स 7.2% गिर गया। इससे पहले बुधवार को भी ये इंडेक्स 3% नीचे आया था। KSE-100 इंडेक्स भी गुरुवार को 6.3% गिरा और ट्रेडिंग रोक दी गई। बुधवार को यह इंडेक्स पहले ही 3.13% गिर चुका था। इस पूरे घटनाक्रम के पीछे भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ता तनाव माना जा रहा है।

ALSO READ: Operation Sindoor: भारतीय हमलों में कम से कम 100 आतंकी ढेर, जारी है ऑपरेशन- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, एयर डिफेंस रडार और सैन्य ठिकानों को टारगेट किया गया। यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई है।

हमलों के तुरंत बाद पाकिस्तान ने भी नियंत्रण रेखा (LoC) पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारी फायरिंग शुरू कर दी। रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर के भींबर गली इलाके में तोपों से गोले दागे गए। भारतीय सेना ने भी “संयमित तरीके से” जवाब देना शुरू कर दिया है। पाकिस्तान सरकार ने बयान जारी कर कहा है कि वह अपने बचाव के लिए, अपने समय और तरीके से जवाब देने का अधिकार रखती है। हालांकि भारत की तरफ से भी साफ कर दिया गया है कि सेना हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

भारतीय बाजारों पर हल्का असर

जहां पाकिस्तान का बाजार धराशायी हो गया, वहीं भारतीय शेयर बाजारों पर इसका ज़्यादा असर नहीं दिखा। गुरुवार को सेंसेक्स सिर्फ 0.67% और निफ्टी 0.43% नीचे बंद हुए। पिछले एक महीने में जब से पहलगाम हमला हुआ, तब से KSE-30 में 14.2% की गिरावट आई है, जबकि भारतीय सेंसेक्स 0.7% बढ़ा है। भारत में इस तरह के तनाव पहले भी हुए हैं—चाहे वो कारगिल युद्ध हो, संसद हमला हो या पुलवामा। लेकिन हर बार भारतीय बाजारों ने ऐसे तनावों को जल्द ही पचा लिया है। गिरावट अगर आई भी है तो वह अस्थायी और सेंटिमेंटल रही है।

विदेशी सरकारों ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

बढ़ते तनाव को देखते हुए सिंगापुर, इज़राइल सहित कई देशों ने अपने नागरिकों को भारत के जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान की गैर-ज़रूरी यात्राओं से बचने की सलाह दी है।

Advertisement
First Published - May 8, 2025 | 3:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement