facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Indifra Limited IPO listing: लिस्ट होने के तुरंत बाद ढहा शेयर, नहीं मिला मुनाफा

Advertisement

गुजरात के आणंद स्थित यह कंपनी मुख्यतः इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट कॉन्ट्रैक्टिंग, गैस पाइपलाइन लेयिंग और इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट डिस्ट्रीब्यूशन सर्विसेज मुहैया कराती है।

Last Updated- December 29, 2023 | 10:38 AM IST
CIEL IPO

आज यानि 29 दिसंबर को मैनेजमेंट कंपनी, इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट कंपनी Indifra Limited के शेयर मार्केट में लिस्ट हो गए। 72 रुपये की कीमत पर इसका शेयर NSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुआ। गौरतलब है कि यह कीमत कंपनी के आईपीओ के प्राइस बैंड से करीब 11% ज्यादा है। हालांकि लिस्टिंग के तुरंत बाद ही शेयर टूटने लगे, 5 फीसदी से ज्यादा कि गिरावट के बाद शेयर 68.40 रुपये पर आ गया और लोअर सर्किट लग गया।

आईपीओ के बारे में डिटेल

Indifra का आईपीओ 14.04 करोड़ रुपये की कीमत पर 21 दिसंबर को खुला था और 26 दिसंबर को क्लोज हुआ। 65 रुपये प्रति शेयर पर बोली लगाने के लिए प्राइस बैंड फिक्स था। इंडिफ्रा का आईपीओ 7.21 गुना सब्सक्राइब होकर बंद हुआ। रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्से को 12.07 गुना और नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्से को 2.34 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। 21.6 लाख नए शेयर पब्लिक इश्यू में जारी किए गए।

क्या करती है कंपनी

बता दें कि 2009 में बनी इंडिफ्रा लिमिटेड एक इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट कंपनी है। गुजरात के आणंद स्थित यह कंपनी मुख्यतः इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट कॉन्ट्रैक्टिंग, गैस पाइपलाइन लेयिंग और इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट डिस्ट्रीब्यूशन सर्विसेज मुहैया कराती है। इंडिफ्रा पुराना नाम स्टारलीड्स कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड था। वित्तीय सेहत की बात करें तो ताजा आंकड़ों के मुताबिक, यानि कि 30 जून 2023 तक कंपनी का रेवेन्यू 64.28 लाख रुपये और मुनाफा 3.54 लाख रुपये था।

 

Advertisement
First Published - December 29, 2023 | 10:38 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement