facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IndiGo में बड़ी ब्लॉक डील, राकेश गंगवाल, उनके फैमिली ट्रस्ट ने ₹11,385 करोड़ में बेची 5.7% हिस्सेदारी

Advertisement

IndiGo Block Deal: सूत्रों ने बताया कि गोल्डमैन सैक्स (इंडिया) सिक्योरिटीज, मॉर्गन स्टेनली इंडिया कंपनी और जे पी मॉर्गन इंडिया हिस्सेदारी बिक्री के लिए प्लेससमेंट एजेंट हैं।

Last Updated- May 27, 2025 | 1:20 PM IST
IndiGo
IndiGo Block Deal: राकेश गंगवाल के फैमिली ट्रस्ट ने विमानन कंपनी में 5.24 फीसदी हिस्सेदारी 9,549 करोड़ रुपये में अगस्त 2024 में बेची थी। (File Image)

IndiGo Block Deal: इंटरग्लोब एविएशन (Interglobe Aviation) के प्रमोटर राकेश गंगवाल और उनके फैमिली ट्रस्ट ने एविएशन कंपनी इंडिगो (IndiGo) में 5.7 फीसदी हिस्सेदारी ‘ब्लॉक डील’ के जरिये करीब 11,385 करोड़ रुपये में मंगलवार को बेच दी। सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि गंगवाल के अलावा, चिन्करपू फैमिली ट्रस्ट, (जिसके ट्रस्टी शोभा गंगवाल और डेलावेयर की जेपी मॉर्गन ट्रस्ट कंपनी हैं) ने भी देश की सबसे बड़ी एविएशन कंपनी इंडिगो में अपनी हिस्सेदारी बेचने के लेन-देन में हिस्सा लिया।

सूत्रों ने बताया कि निवेश बैंकिंग कंपनी गोल्डमैन सैक्स (इंडिया) सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड, मॉर्गन स्टेनली इंडिया कंपनी और जे पी मॉर्गन इंडिया हिस्सेदारी बिक्री के लिए प्लेसमेंट एजेंट हैं। इस लेटेस्ट ट्रांजैक्शन से पहले, गंगवाल और पारिवारिक ट्रस्ट के पास इंडिगो में करीब 13.5 फीसदी हिस्सेदारी थी। पीटीआई की ओर से देखी गई अपडेटेड ‘टर्म शीट’ के मुताबिक, लेटेस्ट ब्लॉक डील के तहत 5,175 रुपये प्रति शेयर के न्यूनतम मूल्य पर 2.2 करोड़ शेयर बेचे गए।

सूत्रों ने बताया कि 2.2 करोड़ शेयर के बराबर कंपनी में करीब 5.7 प्रतिशत हिस्सेदारी है और न्यूनतम मूल्य के आधार पर पेशकश का आकार करीब 1.33 अरब डॉलर या करीब 11,385 करोड़ रुपये है। बीएसई और एनएसई पर कई फेज में की जाने वाली शेयर बिक्री पूरी तरह से सेकेंडरी है।

ALSO READ: SpiceJet को बड़ी राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने मारन की ₹1,300 करोड़ की याचिका खारिज की

गंगवाल फैमिली ट्रस्ट ने अगस्त में भी बेची थी हिस्सेदारी

राकेश गंगवाल के फैमिली ट्रस्ट ने विमानन कंपनी में 5.24 फीसदी हिस्सेदारी 9,549 करोड़ रुपये में अगस्त 2024 में बेची थी। इससे पहले गंगवाल ने मार्च में इंडिगो के शेयर बेचे थे। शेयर बिक्री गंगवाल की ओर से फरवरी 2022 में सह-संस्थापक राहुल भाटिया के साथ कथित कामकाज के मुद्दों पर हुए विवाद के बाद अपनी शेयरधारिता को कम करने के फैसले का हिस्सा है।

गंगवाल और उनकी पत्नी शोभा गंगवाल फरवरी 2022 से इंडिगो में अपने शेयर बेच रहे हैं। राकेश गंगवाल और शोभा गंगवाल ने सितंबर 2022 में 2.74 फीसदी हिस्सेदारी 2,005 करोड़ रुपये में बेची। फरवरी 2023 में शोभा गंगवाल ने कंपनी में चार फीसदी हिस्सेदारी 2,944 करोड़ रुपये में बेची। बाद में अगस्त में शोभा गंगवाल ने करीब 2.9 फीसदी हिस्सेदारी 2,800 करोड़ रुपये से कुछ ज्यादा में बेची।

Advertisement
First Published - May 27, 2025 | 1:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement