facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दुनिया की तीसरी सबसे मूल्यवान विमानन कंपनी बनी IndiGo, MCap 17.605 अरब डॉलर पर पहुंचा

Advertisement

MCap के लिहाज से दुनिया की दो अग्रणी विमानन कंपनी हैं डेल्टा एयरलाइंस और रयानएयर। दुनिया की 10 अग्रणी विमानन कंपनियों में IndiGo एकमात्र भारतीय कंपनी है।

Last Updated- April 10, 2024 | 9:49 PM IST
indigo

देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो बुधवार को बाजार पूंजीकरण के लिहाज से साउथवेस्ट एयरलाइंस को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की तीसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई। ब्लूमबर्ग के आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

इंडिगो के शेयर की कीमत बुधवार को 4.73 फीसदी उछलकर 3,806 रुपये पर पहुंच गई। इस तरह से कंपनी का बाजार पूंजीकरण बढ़कर 17.605 अरब डॉलर हो गया, जो साउथवेस्ट के एमकैप 17.333 अरब डॉलर से ज्यादा है।

एमकैप के लिहाज से दुनिया की दो अग्रणी विमानन कंपनी हैं डेल्टा एयरलाइंस (30.442 अरब डॉलर) और रयानएयर (26.942 अरब डॉलर)। दुनिया की 10 अग्रणी विमानन कंपनियों में इंडिगो एकमात्र भारतीय कंपनी है।

सिरियम के आंकड़े के मुताबिक, इंडिगो अभी हर हफ्ते 14,014 उड़ानों का परिचालन करती है। यह पिछले साल अप्रैल में परिचालित उड़ानों से 11.2 फीसदी ज्यादा है।

विमानों के लिए दुनिया के दो सबसे बड़े ऑर्डर इंडिगो व एयर इंडिया ने पिछले साल दिए हैं। जून 2023 में इंडिगो ने 500 ए 320 नियो फैमिली के विमानों का ऑर्डर एयरबस को दिया था। फरवरी 2023 में एयर इंडिया समूह ने 470 विमानों का ऑर्डर दिया, जिसमें 250 एयरबस को और 220 बोइंग को दिया गया है।

फरवरी में एयरबस के प्रमुख (कस्टमर अकाउंट – भारत व दक्षिण एशिया) एडवर्ड डेलाए ने कहा था कि अगले 15 साल में भारत दुनिया के विमानन के केंद्र में पहुंच सकता है क्योंकि मांग, क्षमता और प्रोफेशनलों के जरिये परिचालित विमानन कंपनियां इस देश में हैं। उन्होंने कहा, भारत के करीब 800 वाणिज्यिक विमान आसमान में परिचालित हो रहे हैं और इनमें से ज्यादातर यूरोपीय विमान निर्माता एयरबस के हैं।

Advertisement
First Published - April 10, 2024 | 9:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement