facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

तिमाही नतीजों से फिसला IndiGo, शेयर लगभग 5 फीसदी तक टूटा

Advertisement

शेयर में इसलिए भी बिकवाली हुई क्योंकि पहली तिमाही के नतीजों के बाद कंपनी प्रबंधन ने कहा कि मुद्रास्फीति से जुलाई-सितंबर तिमाही में भी कंपनी के प्रदर्शन पर असर पड़ सकता है

Last Updated- July 29, 2024 | 11:11 PM IST
IndiGO

विमानन कंपनी इंडिगो का शेयर सोमवार को बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में कारोबार के दौरान (इंट्राडे) में 4.8 प्रतिशत फिसल कर 4,275 रुपये पर आ गया। वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही के परिणामों के बाद निवेशकों ने शेयर में मुनाफावसूली की। हालांकि, बाद में शेयर संभला और कारोबार समाप्त होने पर शेयर 1.36 प्रतिशत कमजोर होकर 4,430 रुपये पर बंद हुआ।

सोमवार को बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 23 अंक (0.03 प्रतिशत) की बढ़त के साथ बंद हुआ। इंडिगो के शेयर में इसलिए भी बिकवाली हुई क्योंकि पहली तिमाही के नतीजों के बाद कंपनी प्रबंधन ने कहा कि मुद्रास्फीति से जुलाई-सितंबर तिमाही में भी कंपनी के प्रदर्शन पर असर पड़ सकता है।

कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के विश्लेषकों ने कहा कि मुद्रास्फीति के दबाव से कंपनी टिकटों के दाम अधिक नहीं बढ़ा पाएगी। उनके अनुसार निकट भविष्य में कंपनी के लिए अधिक मार्जिन कमाने की संभावनाएं सीमित हो जाएंगी।

विमानन उद्योग के अनुसार इंडिगो के लिए 30 दिनों की घरेलू फॉरवर्ड प्राइस तिमाही आधार पर 6 प्रतिशत कम होकर 5,699 रुपये पर है जबकि 15 दिनों की फॉरवर्ड प्राइस तिमाही आधार पर 19 प्रतिशत घटकर 5,072 रुपये पर आ गई हैं।

कंपनी प्रबंधन का कहना है कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कमजोर धारणाओं और मौसमी कराणों से क्षमता विस्तार में इजाफा ऊंचे एक अंक में रह सकता है।

Advertisement
First Published - July 29, 2024 | 10:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement