facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत-अमेरिकी 10 वर्षीय बॉन्ड प्रतिफल अंतर 14 वर्ष के निचले स्तर पर: विश्लेषक

Advertisement
Last Updated- May 25, 2023 | 10:34 PM IST
As centre pushes muni bonds, Surat, Vizag may tap markets soon

विश्लेषकों का कहना है कि भारतीय और अमेरिकी 10 वर्षीय बॉन्ड प्रतिफल (bond yields) के बीच अंतर घटकर करीब 14 वर्षों में अपने सबसे निचले स्तर पर आ गया है, लेकिन यह लंबे समय तक इस स्तर के आसपास बना नहीं रह सकता और आगामी सप्ताहों में इसमें बदलाव आ सकता है।

भारत का बॉन्ड प्रतिफल पिछले कुछ दिनों से 7 प्रतिशत के आसपास बना हुआ है, और अमेरिकी प्रतिफल पिछले दो सप्ताहों में बढ़कर 3.75 प्रतिशत के आसपास रहा, जिससे अंतर घटकर 325 आधार अंक रह गया। इससे पहले यह स्तर अगस्त 2009 में दर्ज किया गया था।

एरेटे कैपिटल (Arete Capital) के उपाध्यक्ष माताप्रसाद पांडे ने कहा, ‘प्रतिफल के बीच मौजूदा अंतर टिकाऊ नहीं है। यह अंतर 10 वर्षीय बॉन्ड प्रतिफल कुछ समय से ऊपर बने रहने की वजह से दर्ज किया गया।’

पीएनबी गिल्ट्स (PNB Gilts) में वरिष्ठ कार्यकारी उपाध्यक्ष (senior executive vice president) विजय शर्मा ने कहा, ‘स्थानीय बॉन्ड प्रतिफल अपने निचले स्तर के नजदीक है और इसके सुधरकर 7.10-7.12 प्रतिशत के दायरे में पहुंचने का अनुमान है। प्रतिफल द्वारा फिर से नया निचला स्तर बनाए जाने की संभावना नहीं है और 6.95 प्रतिशत का स्तर चालू तिमाही के लिए मजबूत प्रतिरोध स्तर के तौर पर काम कर सकता है। ’

Also read: साल 2024 की शुरुआत में IPO लाने की तैयारी में Ola Electric

अमेरिकी प्रतिफल पिछले कुछ दिनों में तेजी से बढ़ा है, क्योंकि डेट सीलिंग को लेकर बातचीत अभी चल रही है, जबकि फेड के अ​धिकारियों से सख्त प्रतिक्रिया की वजह से बॉन्ड बिकवाली को बढ़ावा मिला, जबकि स्थानीय बुनियादी आधार भारतीय सरकारी बॉन्डों के लिए अनुकूल रहा है, जिससे प्रमुख प्रतिफल 7 प्रतिशत से नीचे पहुंचने को बढ़ावा मिला।

ICICI Securities Primary Dealership में रिसर्च हेड ए प्रसन्ना ने कहा, ‘जब दोनों देशों में मुद्रास्फीति फिर से दीर्घाव​धि औसत के आसपास पहुंच जाएगी तो यह अंतर भी बढ़ सकता है।’

Advertisement
First Published - May 25, 2023 | 6:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement