facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MSCI India Index में फिर शामिल हो सकता है इंडसइंड बैंक

Advertisement
Last Updated- May 04, 2023 | 11:56 PM IST
IndusInd Bank

अगस्त में होने वाली पुनर्संतुलन कवायद में एमएससीआई इंडिया इंडेक्स (MSCI India Index) में इंडसइंड बैंक को फिर से शामिल किया जा सकता है क्योंकि इसमें विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के निवेश के लिए काफी गुंजाइश बनी है। अगर इसे शामिल किया जाता है तो यह निजी क्षेत्र के बैंक के शेयर कीमतों में मजबूती लाएगा क्योंकि इसके परिणामस्वरूप करीब 2,500 करोड़ रुपये का निवेश इंडसइंड बैंक में आएगा।

इंडसइंड बैंक में विदेशी निवेश की गुंजाइश दिसंबर 2020 में महज 1.2 फीसदी थी, जो मार्च 2023 में बढ़कर 14.5 फीसदी पर पहुंच गई है।

पेरिस्कोप एनालिटिक्स (Periscope Analytics) के विश्लेषक ब्रायन फ्रिएटस ने कहा, जून के आखिर तक विदेशी निवेश की गुंजाइस बढ़कर 15 फीसदी पहुंचने से इंडसइंड बैंक को अगस्त में होने वाली तिमाही समीक्षा बैठक में एमएससीआई इंडिया इंडेक्स में शामिल किया जा सकता है। अगर इसे शामिल किया जाता है तो 0.5 फीसदी का लिमिटेड इन्वेस्टिबिलिटी फैक्टर इस शेयर पर लागू होगा और पैसिव खरीद रोजाना औसत वॉल्यूम का 6 गुना होगा और डिलिवरी वॉल्यूम का 15 गुना।

उन्होंने कहा, FPI के निवेश की गुंजाइश इच्छित 15 फीसदी की सीमा पर पहुंचने के लिए 18.7 लाख शेयरों की शुद्ध‍ विदेशी बिकवाली की दरकार होगी।

अगर विदेशी निवेश की गुंजाइस 15 फीसदी से 25 फीसदी के बीच हो तो एमएससीआई 0.5 फीसदी (आंशिक रूप से शामिल करना) का लिमिटेड इन्वेस्टिबिलिटी फैक्टर (एलआईएफ) लागू करता है। अगर विदेशी निवेश की गुंजाइश 25 फीसदी से ज्यादा हो तो एलआईएफ 1 फीसदी (पूरी तरह शामिल करना) होता है।

इंडसइंड बैंक को फरवरी 2012 की तिमाही समीक्षा में एमएससीआई इंडिया इंडेक्स से बाहर निकाला गया था, जब विदेशी निवेश की गुंजाइश घटी थी।

कोविड के दौरान मार्च 2020 में हुई बिकवाली में इंडसइंड बैंक का शेयर काफी टूटा था। यह शेयर अभी महामारी पूर्व स्तर से आधे पर है।

पिछले दो साल में इंडसइंड बैंक ने आईसीआईसीआई बैंक व ऐक्सिस बैंक के मुकाबले कमजोर प्रदर्शन किया है। इसके परिणामस्वरूप इंडसइंड बैंक निजी क्षेत्र के अन्य बैंकों के मुकाबले सस्ता है।

Advertisement
First Published - May 4, 2023 | 11:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement